फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Valentins day in Haldwani

वेलेंटाइंस डे के साथ चुनावों को लेकर युवा उत्साहित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Valentins day in Haldwani
हल्द्वानी। युवाओं के लिए इस बार के वैलेंटाइन डे बहुत ही खास है। वैलेंटाइन डे के साथ ही विधानसभा चुनाव होने से युवाओं में दोगुना उत्साह है। रविवार को एक ओर तो चुनावों को लेकर जनता के बीच उत्सुकता का महौल बना हुआ था। दूसरी ओर वैलेंटाइन डे को लेकर मार्केट में युवाओं की काफी चहल-पहल बनी रही। कपल्स अपने पार्टनर के लिए गुलाब का फूल, चॉकलेट, टेडी और गिफ्ट खरीदते नजर आए। वहीं लंबे एक-दूसरे के प्यार में बंधे युवाओं ने आज के दिन को शादी के लिए चुना है।
विज्ञापन

रविवार को कपल्स ने एक दूसरे को किस करके अपने प्यार का इजहार किया। प्यार के इस सप्ताह के आखिरी दिन यानि वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए युवा पिछले सात दिन से तैयारी कर रहे थे। युवाओं के लुभाने के लिए होटल, रिजॉर्ट और रेस्टोरेंट को भी वैलेंटाइन डे की थीम पर गुब्बारों, कैंडल्स, टेडी और केक इमेज से सजाया है। इसके अलावा पहली बार चुनावों में हिस्सा ले रहे युवाओं के लिए वैलेंटाइन डे यादगार बन गया है युवाओं का कहना है कि वह हमेशा अपना पहला मतदान याद रखेंगे।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे को लेकर सोशल मीडिया पर भी युवाओं की दिवानगी दिख रही है। सोशल साइट्स पर वैलेंटाइन डे कार्ड, व्हॉट्सएप स्टेटस, डे स्टेटस, और वैलेंटाइन डे गीत एक दूसरे को भेजे। पिछले कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि वैलेंटाइन डे के दिन शादियों का चलन बढ़ा है। अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए आज बहुत से कपल्स आज शादी के बंधन में बंध जाऐंगे। साउंड सिस्टम कारोबारी आकाश नेगी ने बताया कि इस सीजन वैलेंटाइन डे पर सबसे ज्यादा बुकिंग आई हैं। कई पार्टियों को टालना पड़ा है। वहीं फूल विक्रेता लाल सिंह ने भी बताया कि वैलेंटाइन डे फूलों की गुलाब और गेंदा की खूब बिक्री हुई है। रविवार को लोग दिनभर फूल खरीदने के लिए आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed