फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vaibhav on top rank in Lower Subordinate Services Examination

Nainital News: अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में वैभव टॉप रैंक पर

Tue, 13 Feb 2024 05:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 13 Feb 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav on top rank in Lower Subordinate Services Examination
लोअर पीसीएस टॉप करने पर बेटे वैभव का मुंह मीठा करते माता पिता।
हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में हल्द्वानी कठघरिया निवासी वैभव जोशी पहला रैंक लाने में सफल रहे। उन्होंने यह परीक्षा दूसरे प्रयास में पास की। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। मूल रूप से अल्मोड़ा चीनाखान निवासी राजेंद्र जोशी और ऊषा जोशी के बेटे वैभव जोशी की स्कूली शिक्षा विवेकानंद स्कूल अल्मोड़ा में हुई। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा उन्होंने कानपुर से पास की। इसके बाद ग्राफिक ऐरा देहरादून से बीटैक किया। 2014-15 में यूपीएससी की तैयारी के साथ उन्होंने प्राइवेट कोचिंग कक्षा भी शुरू की। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा का नोटिफिकेशन 2021 में आया था और पिछले साल अगस्त में मेन परीक्षा हुई। हाल में दिसंबर-जनवरी में इंटरव्यू हुआ। उनके 450 में से 280 नंबर आए। उन्होंने बताया कि वह पीसीएस परीक्षा के परिणाम का भी इंतजार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed