फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'Uttarani Kautik Laag Rau Sarayu Bagad Maa ..'

‘उतरैंणी कौतिक लागि रौ सरयू बगड़ मां..’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
'Uttarani Kautik Laag Rau Sarayu Bagad Maa ..'
ऊंचापुल रामलीला मैदान में आयोजित उत्तरायणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती महिलाए
हल्द्वानी। श्री राम दरबार पर्वतीय सांस्कृतिक मंच की ओर से ‘हमर संस्कृति हमर धरोहर’ घुघुतिया त्यार (उत्तरैंणी कौतिक) मंगलवार से ऊंचापुल रामलीला मैदान में शुरू हो गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने दीप जलाकर किया। लोक गायक राजू पहाड़ी ने ‘उतरैंणी कौतिक लागी रौ सरयू बगड़ मां’ सुनाकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मेला 13 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

मेला स्थल पर लगाई गई दुकानें, झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मां बाराही कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक झूमने लगे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को उत्तरायणी त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अध्यक्ष गोपाल सिंह धोनी, प्रमोद तोलिया, शंकर कांडपाल, भूपेंद्र चौधरी, प्रमोद पंत, मनोज जोशी, टीकम पतलिया, भोला भगत, त्रिवेणी पांडेय, चंदन बिष्ट, मुन्ना भोजक, खीम सामंत, भुवन जोशी, हेमा पतलिया, लीला कोठारी, रीता पांडेय, विमला कांडपाल, हेमा चिलवाल, उषा बिष्ट, मधु बिष्ट, पुष्पा कोठारी, गीता पंत, रीता पांडेय, कंचन तिवारी, रिंकी, गंगा देवी, ममता जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed