{"_id":"6ac6b023c28410ea8d0a5471","slug":"uttarakhand-wins-championship-with-23-medals-at-the-national-laser-run-haldwani-news-c-337-1-ha11015-137563-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नेशनल लेजर रन में उत्तराखंड ने 23 पदकों से जीती चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नेशनल लेजर रन में उत्तराखंड ने 23 पदकों से जीती चैंपियनशिप
Thu, 08 Oct 2026 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। 10वीं नेशनल लेजर रन चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। नासिक के मिनाताई ठाकरे इंडोर स्टेडियम में 4 से 6 अक्तूबर तक हुई प्रतियोगिता में राज्य ने 12 स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य समेत कुल 23 पदक जीते। स्पर्धा में अंडर-9 से मास्टर्स वर्ग तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
आरडी जोशी, ममता खाती, आदित्य नेगी, आर्ना चौहान, प्रीत नेगी, रुद्र जोशी, रितेश जोशी, गरिमा गोस्वामी, भूपेंद्र गोस्वामी, भार्गवी रावत, यशवर्धन सिंह चौहान और मंजू बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीते।
नीरज नेगी, शौर्य पटेल, अवनी राणा, डिंपल, योगिता जोशी, रितेश सिंह अग्रवाल और लाल सिंह ने रजत पदक हासिल किए। नैंसी रावत, मोनिका, सक्षम प्रताप सिंह, अंकुश रावत और सुशीला ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
मॉर्डन पेंटॉथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज भल्ला, सचिव दयाल सिंह सहित पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। एसोसिएशन ने कोच सुनीता चौहान, दयाल सिंह और टीम मैनेजर मंजू बिष्ट को भी टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।