{"_id":"6ac6b17353ccbd842f026002","slug":"ceremony-held-in-honor-of-chief-justice-manoj-kumar-gupta-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-131290-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता के सम्मान में समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता के सम्मान में समारोह आयोजित
Thu, 08 Oct 2026 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता के 8 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने से पूर्व आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आज बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में फुल कोर्ट रेफरेंस से पूर्व बार एसोसिएशन ने इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्ति, रजिस्ट्रार जनरल, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि नैनीताल से जो कुछ सीखा, उसे छोड़ने के विचार से ही दुख हो रहा है। नैनीताल के अधिवक्ताओं से मिले प्यार और स्नेह की यादें हमेशा उनके ज़हन में रहेंगी। अपने 9 माह के कार्यकाल में बार से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों की कमी के कारण कुछ मुद्दे अनसुलझे रह गए, जिनका समाधान आने वाले समय में हो जाएगा। युवा अधिवक्ताओं को सफलता का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि वे बेसब्र न हों, क्योंकि सफलता परीक्षा लेती है और सफल होने में समय लगता है।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने मुख्य न्यायाधीश की कार्यप्रणाली व व्यवहार को प्रेरणादायी बताया। समारोह के दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव सौरभ अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश तथा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके साथ ही न्याय के देवता भगवान गोल्ज्यू की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश के कार्यकाल और न्याय क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
इस गरिमामय अवसर पर कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक महरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर तथा रजिस्ट्रार जनरल योगेश गुप्ता उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं अन्य सदस्यों में एमएस पाल, राजेंद्र डोभाल, एमसी कांडपाल, तनवीर आलम खान, आरएस सम्भल, पुष्पा जोशी, पीयूष गर्ग, एसके पोस्ती, अरविंद वशिष्ठ, जितेंद्र चौधरी, मनीषा भंडारी, जेपी जोशी, केपी उपाध्याय, प्रभाकर जोशी, डीके जोशी, एचएम रतूड़ी, शैलेंद्र चौहान, राजेश जोशी, आईडी पालीवाल, अमर शुक्ला, बीएम पिंगल, एमसी पंत, भुवनेश जोशी, मीना बिष्ट, कौशल साह जगाती, गीता परिहार, भानु प्रताप सिंह मेर, प्रभा नैथानी, रवि बिष्ट, भूपेंद्र कोरंगा, गणेश कांडपाल, मोहिंदर बिष्ट, बीएस परिहार, बीरेंद्र सिंह अधिकारी, एमके रे, कुर्बान अली, योगेश पचौलिया, टीसी पांडे, जानकी सूर्या, प्रसन्ना कर्नाटक, निरंजन भट्ट, ललित मिगलानी, देबीका तिवाड़ी, एचएम जोशी, पीएस बिष्ट तथा नवीन बिष्ट सहित अन्य अधिवक्ता बार हॉल में मौजूद रहे।