फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Weather: Haldwani hotter than Ajmer

मौसम का हाल: अजमेर से ज्यादा गर्म हल्द्वानी, 11 साल का तोड़ा रिकॉर्ड...आज और कल बारिश से राहत की उम्मीद

Wed, 19 Jun 2024 09:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Jun 2024 09:26 AM IST
सार

हल्द्वानी का तापमान मंगलवार को अजमेर, छपरा (बिहार) और अहमदाबाद से ज्यादा गर्म रहा। अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस के बीच लोग उमस के कारण बेहाल रहे।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Haldwani hotter than Ajmer
मौसम समाचार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी का तापमान मंगलवार को अजमेर, छपरा (बिहार) और अहमदाबाद से ज्यादा गर्म रहा। दिनभर गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस के बीच लोग उमस के कारण बेहाल रहे। दोपहर के समय 12.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम से धूल उड़ाती गर्म हवाएं चलीं और आद्रता 30 प्रतिशत रही।



राहत की बात यह है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को पहाड़ों में हल्की बारिश की संभावना से तापमान गिरने की उम्मीद है। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह के अनुसार 19 और 20 जून को हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों के मौसम में बदलाव मंगलवार रात से होने लगेगा।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Ramnagar: पीएसी जवान की मां और भाई की मौत, मौके पर जहर मिला...इस वजह से आत्महत्या करने की आशंका; जानें मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी समेत अन्य शहरों का तापमान-

हल्द्वानी- 42.5

अजमेर- 41

छपरा- 41

अहमदाबाद- 40.6

अलवर- 45

 

2012 के बाद 18 जून को सर्वाधिक तापमान रहा

2012-42.5

2013- 25

2014-33

2015-37.5

2016-34

2017-35.5

2018-32

2019-36.6

2020-34.5

2021-34

2022-34.5

2023-40.1
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed