{"_id":"665a8fc7cad65931fd0e508c","slug":"uttarakhand-top-news-today-kumaon-news-2024-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kumaon News: उत्तराखंड में काल बनी ट्रेन, जाम में फंसी एंबुलेंस...जंगल में दिखा आग का तांडव; पढ़िए बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumaon News: उत्तराखंड में काल बनी ट्रेन, जाम में फंसी एंबुलेंस...जंगल में दिखा आग का तांडव; पढ़िए बड़ी खबरें
Sat, 01 Jun 2024 08:34 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 01 Jun 2024 08:34 AM IST
सार
अल्मोड़ा के चितई में हाईवे तक पहुंची जंगल की आग। परिवहन निगम का पिथौरागढ़ डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। पिछले 10 वर्षों में पिथौरागढ़ में 14 रूटों में बस सेवा बंद हो गई है जिस कारण यात्री महंगा सफर तय करने के लिए मजबूर हैं। पढ़िए कुमाऊं की खबरें
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
1- हल्द्वानी शहर में तापमान के लिहाज से शुक्रवार अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन रहा है। हल्द्वानी का अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इतनी गर्मी पहले कभी नहीं हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
2- गूलरभोज में मां के पीछे जा रही तीन साल की मासूम ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर पर चोट लगने उसने मां के सामने ही दम तोड़ दिया। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए बच्ची का शव को घर ले गए। आंखों के सामने बेटी की मौत से महिला बेसुध है।
ट्रेन की चपेट में मासूम: मां के पीछे जा रही बच्ची रेलवे ट्रेक पर चली गई...टक्कर लगने के बाद दूर जाकर गिरी, मौत
ट्रेन की चपेट में मासूम: मां के पीछे जा रही बच्ची रेलवे ट्रेक पर चली गई...टक्कर लगने के बाद दूर जाकर गिरी, मौत
विज्ञापन
3- पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन रोजाना घंटों जाम में फंसे रहने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं को इस समस्या से निजात नहीं दिला पा रहा है। शुक्रवार को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते गरमपानी और खैरना बाजार में लंबा जाम लगने से वाहन चालकों, यात्रियों और सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गरमपानी बाजार में हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर मरीज लेकर जा रही एक एबुलेंस 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। एबुलेंस में सवार मरीज और उसके परिजनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं हल्द्वानी की ओर खाली जा रही एबुलेंस भी जाम में फंसी रही। बाद में वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने वाहनों को आगे पीछे कराकर जाम खोलकर एंबुलेंसों को निकाला।
Nainital News: भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर जाम में फंसी एबुलेंस, मरीज परेशान
Nainital News: भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर जाम में फंसी एबुलेंस, मरीज परेशान
4- चितई के पास जंगल में फिर से आग लग गई। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे तक आग पहुंचने से अफरातफरी फैल गई। यातायात पुलिस ने पेयजल टैंकर के पानी से आग पर काबू पाया।
Almora News: चितई में हाईवे तक पहुंची जंगल की आग
Almora News: चितई में हाईवे तक पहुंची जंगल की आग
5- परिवहन निगम का पिथौरागढ़ डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। पिछले 10 वर्षों में पिथौरागढ़ में 14 रूटों में बस सेवा बंद हो गई है जिस कारण यात्री महंगा सफर तय करने के लिए मजबूर हैं। बस सेवा के बंद होने से पिथौरागढ़ डिपो को भी नुकसान हो रहा है।
Pithoragarh News: 10 वर्षों में पिथौरागढ़ से 14 रूटों पर बंद हो गई रोडवेज बस सेवा
Pithoragarh News: 10 वर्षों में पिथौरागढ़ से 14 रूटों पर बंद हो गई रोडवेज बस सेवा