फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ambulance stuck in jam on Bhawali-Almora highway, patient worried

हाईवे पर जाम में फंसी एबुलेंस: मरीज परेशान, कैंची में भी तीन घंटे से अधिक समय ट्रैफिक में फंसे श्रद्धालु

Sat, 01 Jun 2024 01:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Sat, 01 Jun 2024 01:36 PM IST
सार

पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन रोजाना घंटों जाम में फंसे रहने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं को इस समस्या से निजात नहीं दिला पा रहा है।
 

विज्ञापन
Ambulance stuck in jam on Bhawali-Almora highway, patient worried
गरमपानी बाजार में लगे जाम में फंसी एबुलेंस।

विस्तार

पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन रोजाना घंटों जाम में फंसे रहने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं को इस समस्या से निजात नहीं दिला पा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते गरमपानी और खैरना बाजार में लंबा जाम लगने से वाहन चालकों, यात्रियों और सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गरमपानी बाजार में हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर मरीज लेकर जा रही एक एबुलेंस 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। एबुलेंस में सवार मरीज और उसके परिजनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं हल्द्वानी की ओर खाली जा रही एबुलेंस भी जाम में फंसी रही। बाद में वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने वाहनों को आगे पीछे कराकर जाम खोलकर एंबुलेंसों को निकाला।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने और कैंची में रोजाना जाम लगने से खैरना और गरमपानी में जाम की समस्या बनी हुई है लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इधर कैंची धाम में भी शुक्रवार की सुबह और दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से कैंची में जाम की समस्या बनी रही। श्रद्धालुओं को तीन घंटे से अधिक जाम से जूझना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच वाहनों की लंबी कतार लगने से श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग भी परेशान रहे। हालांकि भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं ने मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोश्याकुटोली एसडीएम विपिन पंत ने बताया कि कैंची क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जाम की समस्या को कम करने के लिए श्रद्धालुओं के लिए पैदल आवाजाही का मार्ग बनाया जा रहा है। वहीं पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed