फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: चितई में हाईवे तक पहुंची जंगल की आग

Sat, 01 Jun 2024 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 01 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
अल्मोड़ा। चितई के पास जंगल में फिर से आग लग गई। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे तक आग पहुंचने से अफरातफरी फैल गई। यातायात पुलिस ने पेयजल टैंकर के पानी से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर चितई के पास जंगल में बृहस्पतिवार देर शाम आग लग गई। हाईवे तक आग पहुंचने से यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। एक स्कूटी चालक महिला ने चितई मंदिर में तैनात यातायात पुलिस के जवान मनोज तिवारी को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे जवान ने प्रभावित क्षेत्रों में पानी बांटने जा रहे पेयजल टैंकर को रोका। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु और पर्यटक भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेयजल टैंकर के पानी और पर्यटकों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। हैरानी कि बात है कि हाईवे के पास जंगल से धुआं उठता रहा और वन विभाग को मामले की भनक तक नहीं लगी। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि पुलिस जवान की सतर्कता से अधिक नुकसान होने से बच गया। संवाद
विज्ञापन


दो दिन पूर्व भी जंगल में लगी थी आग
अल्मोड़ा। चितई के पास जंगल में दो दिन पूर्व भी आग लग गई। फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई लेकिन तब भी वन विभाग मौके पर नहीं पहुंच सका। पूर्व में भी वन विभाग जंगलों को आग से सुरक्षित बचाने में नाकाम साबित रहा है। जिले में 285 हेक्टेयर से अधिक जंगल आग से जल चुके हैं। फिर से जंगल सुलगने लगे हैं, लेकिन वन विभाग तत्परता नहीं दिखा रहा और फायर सर्विस और पुलिस जवानों की मदद से आग बुझ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed