फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Weather: Highest ever recorded temperature of 43.6 degrees in Haldwani

Weather News: पारा 43 डिग्री पार...गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मौसम वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 01 Jun 2024 07:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 01 Jun 2024 07:53 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर में तापमान के लिहाज से शुक्रवार अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन रहा है। हल्द्वानी का अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इतनी गर्मी पहले कभी नहीं हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Highest ever recorded temperature of 43.6 degrees in Haldwani
weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर में तापमान के लिहाज से शुक्रवार अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन रहा है। हल्द्वानी का अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इतनी गर्मी पहले कभी नहीं हुई।

विज्ञापन

लू के थपेड़े और भीषण गर्मी में शुक्रवार को सड़कों और बाजारों में भीड़ काफी कम रही। दोपहिया वाहनों में भी लोग सिर पर कपड़ा और मुंह ढककर निकले। शाम होने के बाद ही बाजार में चहल-पहल बढ़ी। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। 20 प्रतिशत आर्दता और 5.8 किमी घंटे की चाल से दक्षिण-पश्चिमी हवा भी चली। अभी मौसम ऐसा ही रहेगा लेकिन हल्के बादला छाए रह सकते हैं। बारिश के कारण पर्वतीय जिलों में थोड़ा परिवर्तन आएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार का तापमान अब तक सबसे अधिक रहा है। इधर, देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार लू का प्रकोप बना हुआ है। यह सब हवा के रुख में बदलाव के कारण हुआ है। पहले पूर्वी हवा चल रही थी जो अब परिवर्तित होकर पछुवा में बदल गई है। शनिवार के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पहाड़ों में बारिश और मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मई रहा सबसे गर्म
इस साल मई माह सबसे ज्यादा गर्म रहा। 10 से अधिक बार तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज हुआ है। पांच मई को 40, 15 मई को 40 और 17 मई को 41 डिग्री अधिकतम पारा रहा। 19 को 40 और 26 मई को सर्वाधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed