Uttarakhand: उत्तराखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, अंडर-23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची टीम
एसएसएन कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार को उत्तराखंड का मुकाबला आंध्र प्रदेश से हुआ। आंध्र प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उत्तराखंड की महिला क्रिकेट टीम ने बीसीसीआई की अंडर-23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विस्तार
उत्तराखंड की महिला क्रिकेट टीम ने बीसीसीआई की अंडर-23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने 2 विकेट से जीत दर्ज की।
एसएसएन कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार को उत्तराखंड का मुकाबला आंध्र प्रदेश से हुआ। आंध्र प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले ओवर में ही राघवी ने आंध्र प्रदेश का शून्य पर पहला झटका दिया। इसके बाद 21 ओवर में आंध्र प्रदेश के तीन विकेट गिर गए। शुरुआती ओवर में विकेट गिरने पर आंध्र प्रदेश की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। साक्षी और गायत्री ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड को मुस्कान और नंदिनी ने सधी हुई शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 40 रन जोड़े।
ये पढ़ें- Haldwani Violence: जंगलात की जमीन से हटाए 500 से अधिक धार्मिकस्थल, फिर बनभूलपुरा में बवाल क्यों?
40 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद 156 रन पर उत्तराखंड ने भी 8 विकेट गंवा दिए। मुस्कान ने 31 रन बनाए। राघवी और कंचन परिहार ने चौथे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। राघवी ने 38, कंचन ने 28 रन बनाए। इसके बाद आठवें विकेट के लिए प्रेमा और अंजलि ने 31 रन की साझेदारी कर टीम को 47.1 ओवर में जीत दिलाई। अंजलि ने 23 और प्रेमा ने 8 रन बनाए।