{"_id":"583c8cbd4f1c1b0f1ede5afb","slug":"uttarakhand-s-got-talent-competition-concludes","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड गॉट टैलेंट प्रतियोगिता का समापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड गॉट टैलेंट प्रतियोगिता का समापन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's Got Talent competition concludes
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। फ्रेंड्स वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में उत्तराखंड गॉट टैलेंट प्रतियोगिता में मिस उत्तराखंड का खिलाफ अल्मोड़ा की रोशनी बिष्ट, जबकि मिस्टर उत्तराखंड का खिताब काशीपुर के बिलाल ने जीता। विजेताओं को दर्जा राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश मेहरा ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में पहुंचे पंजाबी पॉप सिंगर शंकर साहनी के ‘ओ लाल मेरी...’, ‘कुड़ी कुरमुरी...’, ‘जट लुट गया...’ आदि गीतों पर दर्शक देर रात तक जमकर थिरके।
विज्ञापन
मिस उत्तराखंड में कोमल शाही (हल्द्वानी) को फर्स्ट रनरअप और लक्ष्मी मौर्या (हल्द्वानी) को सेकेंड रनरअप चुना गया। मिस्टर उत्तराखंड जकराना (दिल्ली) को फर्स्ट रनरअप एवं आशीष मिश्रा (रामनगर) को सेकेंड रनरअप चुना गया। वॉइस ऑफ इंडिया का खिताब हल्द्वानी की राखी रबिना के नाम रहा एवं काशीपुर के अभिषेक श्रीवास्तव एवं वंदना मठपाल क्रमश: द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन
उत्तराखंड डांसिंग सुपरस्टार का खिताब काशीपुर की अंकिता परिहार के नाम रहा। नाजिम रॉय एवं अन्घा पुंडीर क्रमश: द्वितीय व तृतीय पर रहे। ग्रुप डांस में सांई ग्रुप प्रथम, रिदिमिक डांस ग्रुप द्वितीय व एमवाई डांस ग्रुप तृतीय रहे। ड्यूट डांस में कृष्णा एवं माही प्रथम, अंकिता एवं केशव द्वितीय, अन्घा एवं श्वेता तृतीय रहे। जूनियर डांस में अमित पनेरू प्रथम, प्रिया कोहली द्वितीय, विनीत तयाल तृतीय रहे।
विज्ञापन
जूनियर सिंगिंग में मानवी त्यागी प्रथम, सिद्धार्थ अग्रवाल द्वितीय व वैभव वर्मा तृतीय रहे। कार्यक्रम के दौरान वॉइस इंडिया किड्स फेम प्रणव सिंघल ने अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उत्तराखंड पेंटिंग अवार्ड पंकज सिंह, तबला में गौरव, रैपर में पांडे, रिवर्स सिंगिंग में शुभम द्विवेदी, एक्टिंग में नावेद कुरैशी, कुमाऊंनी में निखिल कोहली, बतिस्ता बनकर कपिल नेगी को भी अवार्ड से नवाजा गया।
एमपी इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में निर्णायक शंकर साहनी और डॉ. सुषमा पंत थे। पंकज जीना एवं खुशबु ने एंकरिंग की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष नवीन नेगी, उपाध्यक्ष आशीष अरोरा, सचिन दिनेश पोखरियाल, उपसचिव पंकज बिष्ट एवं कोषाध्यक्ष सोनू पाठक का विशेष सहयोग रहा।