{"_id":"60e218528ebc3e694e0863b7","slug":"uttarakhand-ruined-by-politics-of-use-and-throw-ramnagar-news-hld4300607156","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूज एंड थ्रो की राजनीति से उत्तराखंड बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूज एंड थ्रो की राजनीति से उत्तराखंड बर्बाद
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश में बार-बार नेतृत्व परिवर्तन करने पर तल्ख टिप्पणी की है। कहा कि दिल्ली से संचालित यूज एंड थ्रो की राजनीति ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है।
उपपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा कि प्रचंड बहुमत के बावजूद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश में बार-बार किए जा रहे नेतृत्व परिवर्तन से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की प्राथमिकता में उत्तराखंड नहीं है। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में बैठे-बैठे उत्तराखंड के साथ मनोरंजन कर रहे हैं। अपने मनोरंजन के लिए वह शतरंज की मोहरों की तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदल रहे हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से अभी प्रदेश संभला भी नहीं कि मोदी, शाह की जोड़ी ने अपने मनोरंजन की खातिर 4 महीनों में तीन मुख्यमंत्री थोप दिए।
पहले से ही महंगाई, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, रोजगार, पलायन, आपदा की मार झेल रही उत्तराखंड की जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने और शहीदों की शहादत का अपमान करने का काम किया है। कहा कि अब जनता इस राजनीति से सबक लेकर राज्य की अवधारणा को लेकर संघर्ष कर रहे हाथों में राज्य की बागडोर सौंपेगी।