फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand: Possibility of getting gift of sports university on the day of inauguration of National Games

National Games: राष्ट्रीय खेल के उद्घाटन के दिन खेल विवि की सौगात मिलने की संभावना, हो चुकी हैं तमाम बैठकें

Sat, 28 Dec 2024 01:12 PM IST
हीरा मेहरा राघव तिवारी, अमर उजाला
राघव तिवारी, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 28 Dec 2024 01:12 PM IST
सार

38वें राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ के दिन प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास की संभावना जाग गई है। गौलापार स्टेडियम के नजदीक इसे बनाने के प्रस्ताव की फाइल राज्य स्तर से पूरी करके केंद्र सरकार को भेज दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Possibility of getting gift of sports university on the day of inauguration of National Games
राष्ट्रीय खेल (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

 

विज्ञापन

38वें राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ के दिन प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास की संभावना जाग गई है। गौलापार स्टेडियम के नजदीक इसे बनाने के प्रस्ताव की फाइल राज्य स्तर से पूरी करके केंद्र सरकार को भेज दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 38वें राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन 28 जनवरी को देहरादून में करेंगे। तब तक आचार संहिता भी खत्म हो जाएगी। हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विवि का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री से कराए जाने की योजना है। ऐसे में शासन पूरी कोशिश में हैं कि खेल विवि की फाइल 28 जनवरी से पहले ही स्वीकृत हो जाए।

जुलाई 2023 से विवि की प्रक्रिया शुरू हुई थी। खेल विभाग ने कई जगह जमीन देखने के बाद गौलापार स्टेडियम के पास 12.31 हेक्टेयर जमीन फाइनल की। इसके बाद वन विभाग से अनुमति भी ली जा चुकी है। क्षतिपूर्ति के रूप में खेल विभाग को वृक्षारोपण लायक दोगुनी जमीन वन विभाग को देना है। इसके लिए बेतालघाट में खैरना गांव में करीब 25 हेक्टेयर जमीन देखी गई। वन विभाग ने इसके लिए स्वीकृति भी दे दी है।

विज्ञापन

 

दो आपत्ति दूर करना है केंद्र सरकार को
खेल विवि के लिए मिली जमीन वन विभाग की है। शुरूआत से ही जमीन हस्तातंरण को लेकर कई विवाद सामने आए। सूत्रों ने बताया कि वन विभाग की स्थानीय संतुष्टि के बाद राज्य स्तर के अधिकारियों ने चार आपत्तियां जताईं। इनमें से दो आपत्तियों को सुलझा लिया गया है। लेकिन बाकी दो आपत्ति केंद्र स्तर की हैं। इसके लिए फाइल केंद्र सरकार के पास भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हो चुकी हैं तमाम बैठकें
खेल विश्वविद्यालय के लिए मुख्यमंत्री दो बार बैठक कर चुके हैं। इसके अलावा मुख्य वन संरक्षक ने दो दफा और मुख्य सचिव ने चार बार इस मसले पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं खेल निदेशक और जिला खेल अधिकारी तो इस मामले में अनगिनत बैठकें कर चुके हैं।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को भी बनाया जा सकता है कुलपति
उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय के लिए राजभवन से खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश को मंजूरी मिल चुकी है। विश्वविद्यालय के संशोधित अध्यादेश के मुताबिक कार्यपरिषद में अब राज्यपाल से नामित सदस्य को शामिल किया जाएगा। वहीं, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी खेल विश्वविद्यालय के कुलपति बन सकेंगे।

क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण जमीन हमने वन विभाग को दे दी है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही करीब 18 करोड़ का भुगतान वन विभाग को किया जाएगा। केंद्र सरकार से हरी झंड़ी मिलने का इंतजार है।
 - राशिका सिद्दकी, उप निदेशक, खेल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed