{"_id":"571879d74f1c1b61428b4ef7","slug":"uttarakhand-police-won-silver-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री में उत्तराखंड पुलिस ने जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस कंट्री में उत्तराखंड पुलिस ने जीता सिल्वर मेडल
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में चल रही ऑल इंडिया पुलिस, पुलिस क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में उत्तराखंड पुलिस ने टीम चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। जबकि व्यक्ति स्पर्धा में उत्तराखंड पुलिस के ही मुकेश रावत ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया चैंपियनशिप में उत्तराखंड पुलिस के मुकेश रावत, सुनील कुमार, लाल सिंह और राजेश कुमार
की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। मुकेश रावत मसूरी, सुनील कुमार हरिद्वार, लाल सिंह पिथौरागढ़ और राजेश कुमार देहरादून के
रहने वाले हैं।
जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्तराखंड पुलिस के ही मुकेश रावत ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 12 किमी की रेस 37 मिनट 12 सेकेंड में पूरी की। टीम के मुकेश रावत ने बताया कि महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में उनकी पूरी टीम प्रेक्टिस करती है। टीम के कोच अनूप बिष्ट और मैनेजर इंस्पेक्टर जीतेंद्र पाठक हैं।
विज्ञापन