हल्द्वानी। हल्द्वानी कप फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल उत्तराखंड पुलिस टीम ने जीत लिया। उसने दून एफबी देहरादून को शिकस्त दी। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उत्तराखंड पुलिस के शिशिर शाह रहे। विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार की नगद धनराशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।
फाइनल मैच में दोनों टीमें अंतिम समय तक एक-एक गोल की बराबरी में रही। अतिरिक्त समय दिए जाने के बाद भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। टाईब्रेकर में उत्तराखंड पुलिस ने चार के मुकाबले तीन गोल से दून को मात दी। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रमेश शर्मा और पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी।
मैच के निर्णायक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पुष्कर जोशी, सलीम और दिनेश कुमार सिंह थे। इस मौके पर महेंद्र सिंह फर्सवान, डॉ. एचएस भंडारी, राजेंद्र मेहरा, मनोज जोशी, अमित जोशी, सुनील जोशी, अनिल जोशी, नकुल देव, सुरेश भंडारी, सहदेव सिंह, प्रताप बिष्ट आदि मौजूद रहे।