फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand player dominated

उत्तराखंड के खिलाड़ी छाए रहे

Mon, 13 Jun 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Mon, 13 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के शैले हाल में चल रही  16वीं राष्ट्रीय तेनशिनकान कराटे-डू-चैंपियनशिप में रविवार को विभिन्न वर्गों में खेले गए मुकाबलों में उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब तथा पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी छाए रहे।
विज्ञापन


14-15 आयु वर्ग के तहत 35 किलोग्राम बालक वर्ग में उत्तराखंड के दीपांशु रौतेला ने स्वर्ण पदक, जम्मू कश्मीर के हनी रामी ने रजत, महाराष्ट्र के आर्यन मित्तल ने कांस्य पदक जीता। 50 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड के सौरभ बिष्ट ने स्वर्ण, यूपी के विनय लोहनी ने रजत, पश्चिम बंगाल के स्नेहांशु सेन ने कांस्य पदक झटका। 55 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड के मनीष बिष्ट ने स्वर्ण, हरियाणा के मनन कडाल ने रजत तथा अरुणाचल प्रदेश के लिका टोनू ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


16-17 आयु वर्ग के तहत बालक वर्ग में 35 किलोग्राम में उत्तराखंड के दीपक जोशी ने स्वर्ण व दीपक जोशी ने रजत, पंजाब के भूपेंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता। 55 किलोग्राम में उत्तराखंड के शिवम भट्ट ने स्वर्ण, दिल्ली के पुष्पक कुमार ने रजत, अंतरिक्ष साहू, यूपी ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग 18 वर्ष के बालिका वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब  की प्रभुजोत कोरे ने स्वर्ण, दिल्ली की कविता सिंह ने रजत, महाराष्ट्र की अंकिता सिंह ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 40 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब की कोमल कोरे ने स्वर्ण, उत्तराखंड की नव्या पांडे ने रजत, दिल्ली की रश्मि सिंह ने कांस्य पदक जीता। पुरुष सीनियर वर्ग में उत्तराखंड के निलेश जोशी ने स्वर्ण, यूपी के नवल सिंह ने रजत तथा पश्चिम बंगाल के सोमनाथ का कांस्य पदक पर कब्जा रहा। निर्णायक बिशन  मोटे, मेहताब आलम, ताई हिपिक, संजय सौ, बृजेश भाऊ, नरेश शर्मा, नासिर खान, मनोज प्रसाद व सूरज प्रकाश, राम प्रकाश मौर्य  थे। दिनभर चली प्रतियोगिता को संपन्न कराने में मुख्य तकनीकी निदेशक सीहान हसरत अली खान, विनय जोशी,सतीश जोशी व विनय कुमार जोशी आदि जुटे रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed