फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Use of chalk to whiten Batashe in ramnagar

हद है: बताशे सफेद करने के लिए खड़िया का इस्तेमाल, रामनगर में बड़ी कार्रवाई; पांच कारखानों पर जुर्माना

Wed, 23 Oct 2024 10:00 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Oct 2024 10:00 AM IST
सार

रामनगर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मिठाई की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के लिए गठित समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से मिठाई का निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बताशों को सफेद करने के लिए खड़िया इस्तेमाल होता मिला।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Use of chalk to whiten Batashe in ramnagar
रामनगर में छापे के दौरान गंदगी के बीच बनाई जा रही मिठाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रामनगर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मिठाई की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के लिए गठित समिति ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से मिठाई का निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम को छापे के दौरान बताशों को सफेद करने के लिए खड़िया और मिल्क केक बनाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल होता मिला। टीम ने जांच के बाद पांच कारखानों पर जुर्माना लगाने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक और खाद्य सामग्री जब्त की। इसके अलावा मिठाई बनाने का लाइसेंस नहीं होने पर तीन जगहों को सील भी किया गया।

एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में गूलरघट्टी, नई बस्ती और खताड़ी के क्षेत्रों में पांच कारखानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें अवैध रूप से मिठाई का निर्माण हो रहा था। पांचों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मिठाई और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। टीम में सीओ बीएस भंडारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान, तहसीलदार कुलदीप पांडेय, ईओ आलोक उनियाल, पूर्ति निरीक्षक कमल तिवारी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Crime: दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला हल्दूचौड़, पूर्व फौजी था निशाना; इस वजह से हुआ हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रतिबंधित रसायनों से बनाई जा रही थी मिठाई
एसडीएम ने बताया कि जांच में पाया गया कि कई निर्माण इकाइयां मिठाइयां बनाने में प्रतिबंधित रसायनों जैसे फिटकरी और टाल्क पाउडर का उपयोग कर रही थीं। यह खाद्य सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है। मिठाई निर्माण स्थलों पर सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। जांच के दौरान नगर पालिका रामनगर ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर भी जुर्माना लगाया और चार किलो प्लास्टिक जब्त किया। तीन निर्माण स्थलों को सील कर दिया गया, क्योंकि उनके पास मिठाई निर्माण के लिए कोई लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा मिठाई निर्माण में शामिल श्रमिकों का सत्यापन नहीं होने के कारण पुलिस ने उनका चालान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed