फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Fighting and open firing in Halduchaur

Uttarakhand Crime: दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला हल्दूचौड़, पूर्व फौजी था निशाना; इस वजह से हुआ हंगामा

Wed, 23 Oct 2024 09:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Oct 2024 09:51 AM IST
सार

हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्राम देवरामपुर में सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए हुई बैठक में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया मारपीट के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Fighting and open firing in Halduchaur
हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पर एकत्र हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्राम देवरामपुर में सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए हुई बैठक में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया मारपीट के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। राहत की बात रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर फायरिंग करने वाले छह लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम दौलिया नंबर एक निवासी पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र बिरखानी ने कहा है कि मंगलवार को ग्राम देवरामपुर के प्राइमरी स्कूल में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत की अध्यक्षता में बैठक हो रही थी।

विज्ञापन

बताया कि सस्ते गल्ले की एक दुकान को दो दुकानों में बांटने को लेकर हुई बैठक के दौरान राजू पांडे और मोहित जोशी पूर्ति निरीक्षक से बहस करने लगे। उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया तो वे उनसे उलझ पड़े और गालीगलौज तथा मारपीट पर उतर आए। इस पर पूर्ति निरीक्षक बैठक समाप्त कर वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश चंद्र का आरोप है कि इसके बाद जब वह वहां से निकलकर अपने गांव में अपनी दुकान के आगे खड़े थे तो मोहित जोशी, राजू पांडे, कार्तिक रजवार, सतीश सनवाल विजय जोशी व दो अन्य युवक तीन कारों से मौके पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने पथराव भी किया और फिर असलहे से कई राउंड फायर झोंक दिए, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चार राउंड फायर किए थे। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवकों का पीछा कर छह लोगों को हिरासत में लेते हुए उनकी कार को जब्त कर लिया। इधर, सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed