फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Today kumaon news

Evening News: काल बनकर आया मंगलवार...जिंदा जला युवक, चार दिन से लापता लड़कियों का नहीं चला पता; पढ़ें खबरें

Tue, 25 Jun 2024 04:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 25 Jun 2024 04:31 PM IST
सार

काशीपुर में दो डंपरों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान डंपर में आग लग गई और आग लगने से डंपर चालक की जलकर मौत हो गई। गायब लड़कियों का नहीं लगा सुराग। पढ़िए खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand News: Today kumaon news
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

1- काशीपुर में दो डंपरों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान डंपर में आग लग गई और आग लगने से डंपर चालक की जलकर मौत हो गई। नेशनल हाईवे-74 पर काशीपुर टोल टैक्स पार करने के बाद दो डंपर की जोरदार भिड़ंत होने से दोनों डंपरों में आग लग गई। आग लगने के बाद डंपर में बैठा में चालक आग की चपेट में आ गया और जल गया। जलने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दर्दनाक: आग में जिंदा जला युवक, एनएच-74 में आमने-सामने भिड़े दो डंपर...फिर लगी आग; ऐसे पाया गया काबू
विज्ञापन

 

2- बनभूलपुरा क्षेत्र से लापता हुईं दो नाबालिग छात्राओं के मामले में पुलिस को चार दिन बाद अहम सुराग हाथ लगे हैं। नैनीताल पुलिस ने यूपी पुलिस, आरपीएफ और चाइल्ड हेल्पलाइन से मदद मांगी है। पुलिस अधिकारी जल्द ही दोनों छात्राओं को बरामद करने का दावा कर रहे हैं।
गायब लड़कियों का नहीं लगा सुराग: मोबाइल बंद होने से उलझी पुलिस, GRP और RPF से मांगी मदद; मुखबिर सहारा
 

3- डेमू ट्रेन में बाजपुर निवासी भाजपा नेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि हार्टअटैक के चलते उनकी मौत हुई होगी। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Uttarakhand: चलती ट्रेन में थम गईं भाजपा नेता की सांसें, बेटे के पास से लौट रहे थे; परिजनों में मचा कोहराम
 
विज्ञापन

4- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को कल्याणी नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में नदी का बहाव तेज हो जाता है और जल भराव होता है इसलिए अटरियां पुलिया से नदी के डाउनस्टीम आवास विकास बृहस्पति मंदिर, खेड़ा पुलिया तक वर्षाकाल में नदी के बहाव और फैलाव के खिलाफ अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाने के निर्देश सिंचाई विभाग व नगर निगम को दिए।
Rudrapur: कल्याणी नदी में अतिक्रमण देख डीएम हुए नाराज, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; सैलरी रोकने की चेतावनी
 

5- पिथौरागढ़ के रावलगांव में शराबी भतीजा कुल्हाड़ी लेकर चाचा के घर में घुस गया। चाचा ने बचाव में भतीजे के पैरों में कुल्हाड़ी से वार कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद उसे स्वयं इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और पुलिस को सूचनादी। पूरन सिंह का कहना है कि उनका भतीजा शराब के नशे में लोगों के घरों में घुसकर चोरी और अभद्रता करता है। आज वह कुल्हाड़ी लेकर उनके घर में घुस गया था। इसलिए उन्होंने कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
Pithoragarh Crime: चाचा को मारने गया था...बचाव में भतीजे के ही पैर में मार दी कुल्हाड़ी; जानें पूरा मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed