फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   body of BJP leader resident of Bajpur found in DEMU train

Uttarakhand: चलती ट्रेन में थम गईं भाजपा नेता की सांसें, बेटे के पास से लौट रहे थे; परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 25 Jun 2024 08:20 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 25 Jun 2024 08:20 AM IST
सार

डेमू ट्रेन में बाजपुर निवासी भाजपा नेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि हार्टअटैक के चलते उनकी मौत हुई होगी।

विज्ञापन
body of BJP leader resident of Bajpur found in DEMU train
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेमू ट्रेन में बाजपुर निवासी भाजपा नेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि हार्टअटैक के चलते उनकी मौत हुई होगी। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

सोमवार सुबह लालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर डेमू ट्रेन संख्या 05351 आकर रुकी। इस दौरान पता चला एक ट्रेन में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल श्याम सिंह बोरा और दिनेश सिंह राणा ने शव को ट्रेन से नीचे उतारा। ट्रेन में सवार सहयात्रियों ने बताया कि हार्टअटैक के कारण उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। शव की शिनाख्त अनिल कुमार जोशी (63) पुत्र राजकुमार जोशी निवासी नंदपुर नरकाटोपा, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई ललित कुमार जोशी ने बताया कि अनिल बलरामपुर (यूपी) अपने बेटे के यहां गए थे। उनका बेटा अल्ट्राटेक कंपनी में कार्यरत है। वहां से वापसी के दौरान वह पंतनगर रेलवे स्टेशन से बाजपुर के लिए डेमू ट्रेन में सवार हुए थे। इस बीच रास्ते में हार्टअटैक से उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनिल कुमार जोशी का एक बेटा और बेटी है, दोनों की शादी हो चुकी है। इधर घटना की खबर मिलते ही उनकी पत्नी स्नेहा जोशी का रो-रो कर बुरा हाल है। फोन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि अनिल कुमार जोशी भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उन्होंने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इधर जीआरपी के अपर उपनिरीक्षक दिगंबर प्रसाद खंडूरी ने कहा कि जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। बता दें कि एक सप्ताह में लालकुआं आई ट्रेन में यह दूसरा शव बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed