फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Troubled uncle hits nephew feet with an axe in pithoragarh

Pithoragarh Crime: चाचा को मारने गया था...बचाव में भतीजे के ही पैर में मार दी कुल्हाड़ी; जानें पूरा मामला

Tue, 25 Jun 2024 03:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 25 Jun 2024 03:56 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के रावलगांव में शराबी भतीजा कुल्हाड़ी लेकर चाचा के घर में घुस गया। चाचा ने बचाव में भतीजे के पैरों में कुल्हाड़ी से वार कर उसे जख्मी कर दिया।

विज्ञापन
Troubled uncle hits nephew feet with an axe in pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ के रावलगांव में शराबी भतीजा कुल्हाड़ी लेकर चाचा के घर में घुस गया। चाचा ने बचाव में भतीजे के पैरों में कुल्हाड़ी से वार कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद उसे स्वयं इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और पुलिस को सूचनादी। पूरन सिंह का कहना है कि उनका भतीजा शराब के नशे में लोगों के घरों में घुसकर चोरी और अभद्रता करता है। आज वह कुल्हाड़ी लेकर उनके घर में घुस गया था। इसलिए उन्होंने कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय के नजदीकी रावलगांव में पूरन सिंह ने अपने शराबी भतीजे मनोज सिंह के दोनों पैरों में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पहले 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पिथौरागढ़ कोतवाली से एसआई भुवन सिंह मौके पर पहुंचे। पूरन सिंह ने पुलिस को बताया कि भतीजा मनोज सिंह शराब पीकर लोगों के घरों में घुसता रहता है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- दर्दनाक: आग में जिंदा जला युवक, एनएच-74 में आमने-सामने भिड़े दो डंपर...फिर लगी आग; ऐसे पाया गया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वह उनके घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला करने लगा। उन्होंने अपने बचाव में मनोज के पैरों पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। पूरन सिंह का कहना है कि उनके भतीजे की हरकतों से पूरा गांव और रिश्तेदार परेशान हैं। इस संबंध में वह कई बार एसडीएम कार्यालय में पत्र दे चुके हैं। सीओ परवेज अली का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed