{"_id":"66553cea83dfce97dc06187a","slug":"uttarakhand-news-today-kumaon-news-2024-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kumaon News: उत्तराखंड में नहर बनी काल, अब्दुल मलिक के काले कारनामों का खुला राज; पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumaon News: उत्तराखंड में नहर बनी काल, अब्दुल मलिक के काले कारनामों का खुला राज; पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें
Tue, 28 May 2024 07:39 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 28 May 2024 07:39 AM IST
सार
Kumaon News: हल्द्वानी के टांडा रेंज की टीम का जब तस्कर लखबिंदर सिंह से आमना सामना हुआ तो तस्कर ने वन विभाग की तरफ सीधा फायर झोंक दिया। जांच में मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के फर्जीवाड़े का नया खुलासा। पढ़िए कुमाऊं की खबरें...
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1- हल्द्वानी के टांडा रेंज की टीम का जब तस्कर लखबिंदर सिंह से आमना सामना हुआ तो तस्कर ने वन विभाग की तरफ सीधा फायर झोंक दिया। इस दौरान तस्कर ने वन सुरक्षा दल के प्रभारी कैलाश तिवारी की ओर तमंचा दिखाकर कहा कि तिवारी तू कई बार बच गया है।
विज्ञापन
2- हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक ने करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए गौस रजा खां के फर्जी हस्ताक्षर कराकर कोर्ट में शपथपत्र दिया था। मरने से पहले गौस रजा खां ने पुलिस को यह बयान दिया है। कहा था कि पिछले 11 वर्ष से मैं बिस्तर पर पड़ा हुआ हूं। ऐसे में कोर्ट में मेरे हस्ताक्षर से शपथपत्र पेश करने का सवाल ही नहीं उठता। मेरे नाम से दिया गया शपथपत्र झूठा है। जांच में झूठा शपथ बनाने वाले नोटरी वकील ने भी झूठा शपथ पत्र बनाने की बात कबूली है। पुलिस अब इनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
Haldwani: जांच में मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के फर्जीवाड़े का नया खुलासा, मरने से पहले गौस रजा खां ने दिए बयान
Haldwani: जांच में मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के फर्जीवाड़े का नया खुलासा, मरने से पहले गौस रजा खां ने दिए बयान
3- हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे कुछ यूनिपोल झुक गए हैं। कुछ ऐसा ही हाल ट्रैफिक लाइटों के पोल का भी है। नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Haldwani: खतरों के पोल...डरा रहीं ट्रैफिक लाइटें, हादसे की बन सकती हैं वजह; खतरनाक तरीके से खड़े यूनिपोल
Haldwani: खतरों के पोल...डरा रहीं ट्रैफिक लाइटें, हादसे की बन सकती हैं वजह; खतरनाक तरीके से खड़े यूनिपोल
4- रामनगर के कानिया में सोमवार को एक मासूम खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिर गया। काफी तलाश करने के बाद मासूम का शव करीब दो किलोमीटर दूर से बरामद हुआ। परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
Nainital News: रामनगर में सिंचाई नहर में गिरने से मासूम की मौत...खेलते वक्त हुआ हादसा
Nainital News: रामनगर में सिंचाई नहर में गिरने से मासूम की मौत...खेलते वक्त हुआ हादसा
5- जसपुर के पतरामपुर बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर अपने घर जा रहे बाइक सवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है।
बाइक सवार युवक पर तेंदुए का हमला: बलकार नीचे गिरा...तो खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगा खूंखार; ऐसे बची जान
बाइक सवार युवक पर तेंदुए का हमला: बलकार नीचे गिरा...तो खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगा खूंखार; ऐसे बची जान
6- अल्मोड़ा के कौसानी में रेस्टोरेंट में हुए धमाके की जांच पुलिस ने पूरी कर ली है। यूएसनगर से बुलाए गए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की।
Almora News: कौसानी में रेस्टोरेंट में हुए धमाके की जांच पूरी, अबूझ पहेली बनी घटना
Almora News: कौसानी में रेस्टोरेंट में हुए धमाके की जांच पूरी, अबूझ पहेली बनी घटना