फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Investigation into blast in restaurant in Kausani almora completed

Almora: कौसानी में रेस्टोरेंट में हुए धमाके की जांच पूरी, पुलिस बोली- घटना के पीछे नहीं है कोई संदिग्ध सामग्री

Tue, 28 May 2024 03:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Tue, 28 May 2024 03:00 PM IST
सार

अल्मोड़ा के कौसानी में रेस्टोरेंट में हुए धमाके की जांच पुलिस ने पूरी कर ली है। यूएसनगर से बुलाए गए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
Investigation into blast in restaurant in Kausani almora completed
 अल्मोड़ा के कौसानी में धमाके से ध्वस्त रेस्टोरेंट में जांच करती डॉग स्क्वायड की टीम। संवाद

विस्तार

अल्मोड़ा के कौसानी में रेस्टोरेंट में हुए धमाके की जांच पुलिस ने पूरी कर ली है। यूएसनगर से बुलाए गए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। पुलिस के मुताबिक धमाके के पीछे कोई संदिग्ध सामग्री नहीं है। हैरानी है कि अब भी घटना के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है और यह एक अबूझ पहेली बन गई है। पुलिस के मुताबिक नींव कमजोर होने के कारण लिंटर गिरने से धमाका हो सकता है।

विज्ञापन


कौसानी में शनिवार देर रात धमाके के साथ एक रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आसपास स्थित छह से अधिक मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दरारें आ गईं, जबकि पास में संचालित पर्यटन विभाग के कार्यालय के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस, फायर सर्विस और फोरेंसिक की टीम ने घटना के कारण जानने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन रविवार देर रात यूएसनगर से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच में जुटी रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि धमाके के पीछे संदिग्ध सामग्री यानि कोई विस्फोटक नहीं है लेकिन कोई भी घटना के पीछे के स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लिंटर गिरने से धमाका हो सकता है। सिलिंडर या गैस कटर से धमाका नहीं हुआ है।
विज्ञापन


दहशत में हैं लोग
भले ही पुलिस ने रेस्टोरेंट में हुए धमाके की जांच पूरी कर ली है, लेकिन अब भी क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी कहा कि धमाके के पीछे के स्पष्ट कारण पता नहीं चल सके हैं। कहा कि भीषण धमाके से अब भी लोग सहमे हैं। यह अच्छी बात है कि घटना के पीछे कोई संदिग्ध सामग्री नहीं है लेकिन इसके स्पष्ट कारणों का पता चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट- रेस्टोरेंट में हुए धमाके की जांच पूरी हो चुकी है। हर एंगल से जांच की गई। यह स्पष्ट है कि विस्फोटक धमाके का कारण नहीं है। मौके से कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। लिंटर गिरने से धमाका हो सकता है।
-देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed