फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: sunshine after snowfall in bageshwar

बर्फबारी के बाद खिल उठीं वादियां: धूप में चांदी की तरह चमके पहाड़, किसी का भी मन मोह लेंगी ये तीन तस्वीरें

Fri, 02 Feb 2024 06:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 02 Feb 2024 06:59 PM IST
सार

उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद मौसम खिल गया है। निचले क्षेत्रों से पहाड़ चांदी की तरह चमकते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: sunshine after snowfall in bageshwar
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है। कपकोट की पिंडर घाटी और बिचला दानपुर क्षेत्रों में रात को भी हिमपात हुआ। बर्फबारी के बाद निकली धूप में पहाड़ चांदी की तरह चमकने लगे हैं। बारिश और बर्फबारी के बाद किसानों को राहत मिली है।

विज्ञापन

Uttarakhand News: sunshine after snowfall in bageshwar
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार शाम से जिले में हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ था। बृहस्पतिवार पूरे दिन जिलेभर में बारिश हुई। कपकोट के खाती, सोराग, वाछम, बदियाकोट, बोरबलड़ा, कुंवारी, धूर, कर्मी, चिल्ठा, गोगिना, कीमू, लीती, शामा, हांप्टीकापड़ी आदि गांवों में जमकर हिमपात हुआ। रात को भी बिचला, दानपुर और पिंडार घाटी के गांवों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण इलाकों में चटक धूप निकल आई, हालांकि नगरीय क्षेत्र में सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा।

ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीतील में बारिश और बर्फबारी से कारोबारी खुश, बोले- दिल्ली के सैलानी ले रहे थे इसकी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand News: sunshine after snowfall in bageshwar
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी और बारिश के बाद वातावरण में फैली धुंध साफ हो गई और चटक धूप खिलने से दिन के समय लोगों को ठंड से भी राहत मिली है। हालांकि सर्द हवाओं ने सुबह-शाम लोगों को परेशान किया। मौसम साफ होने का असर तापमान पर भी पड़ा और जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed