Uttarakhand: डायरी से खुला मौत का राज, रोहित ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी, सच्चाई जानकर सभी हैरान
हल्द्वानी में रोहित गुप्ता ने 31 दिसंबर की दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी, पुलिस मामले में जांच कर रही थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहित के सिर पर कर्ज का भारी बोझ था, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विस्तार
बता दें कि, बनभूलपुरा स्थित गर्वनमेंट इंटर कॉलेज के पास रहने वाला रोहित गुप्ता (19 ) पुत्र राकेश गुप्ता ने 31 दिसंबर की दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। रोहित पॉलीथिन सप्लाई का काम करता था। मौत के बाद रोहित के भाई रिंकू ने आरोप लगाया था कि एक सूदखोर उस पर पैसे देने का दबाव बना रहा था।
ये पढ़ें- वाहन चालकों की हड़ताल का दिखा असर: 14 बसों में दिल्ली और पहाड़ के यात्रियों को किया रवाना, जानें और क्या हुआ
इस मामले में पुलिस ने जांच की तो एक डायरी हाथ लगी। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि रोहित ने कई कमेटियां उठा रखी थी। उस पर करीब 4.5 लाख रुपये का कर्ज हो चुका था। वह कमेटी जमा नहीं कर पा रहा था और इसी वजह से उसने जान दे दी। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।