फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   lok sabha election 2024 Uttarakhand: Defense Minister Rajnath Singh targeted Congress in lohaghat

Nainital: डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी, राजनाथ सिंह ने कहा- अब भारत बोलता है...सुनते हैं लोग

Sat, 13 Apr 2024 06:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Apr 2024 06:47 PM IST
सार

नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने काशीपुर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जैसे धरती से डायनासोर लुप्त हो गया है, वैसे ही कांग्रेस लुप्त होती जा रही है।  

विज्ञापन
lok sabha election 2024 Uttarakhand: Defense Minister Rajnath Singh targeted Congress in lohaghat
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षमताओं के कारण भारत का कद दुनिया में काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता था। लेकिन अब जब दुनिया के मंचों पर भारत बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं। रक्षा मंत्री शुक्रवार को उत्तराखंड की अल्मोड़ा सीट के लिए लोहाघाट और नैनीताल सीट के लिए काशीपुर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे इस धरती से डायनासोर लुप्त हो गया है, वैसे ही कांग्रेस अब लुप्त होती जा रही है। कांग्रेस के पास अब पहाड़ चढ़ने की कुव्वत नहीं बची है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि कांग्रेस के लोगों से कहें कि मान जाएं, जब वह नहीं मानें तो उन्हें बैठाएं, समझाएं, बुझाएं और खिलाएं-पिलाएं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- पानी के लिए मारामारी: हल्द्वानी में तीन नलकूप अब भी खराब, दस टैंकरों से बंटवाया पेयजल; नैनीताल का भी हाल बेकार

विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया में 11वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर आ गया है। हम विश्व की महाशक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्ष 2026 में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत विश्व के टॉप तीन देशों में शामिल हो जाएगा। राजनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार भाषण देकर समाप्त नहीं होगा। इसके लिए सिस्टम में बदलाव लाना पड़ेगा। जनधन, आधार, मोबाइल की त्रिमूर्ति प्रधानमंत्री मोदी ने बनाई है। मोदी सरकार ने गरीबों के मुफ्त उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई। रक्षा मामलों में पहले बहुत घोटाले हुए। कांग्रेस के कई मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है। लेकिन जबसे भाजपा आई है तबसे कोई घोटाला नहीं हुआ है।

जाति, मजहब की राजनीति नहीं करती भाजपा
राजनाथ ने कहा कि भाजपा जाति, पंथ और मजहब के नाम पर राजनीति नहीं करती। बल्कि वह तो इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करती है। अरब के पांच देशों ने उनके देश के सबसे बड़े सम्मान से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नवाजा है। उत्तराखंड को शौर्य और पराक्रम की धरती करार देते हुए रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि यहां का युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखता है।

महिलाएं भी हो जाएं तैयार
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की संसद और विधानमंडल में महिलाओं को 33% का आरक्षण मिल गया है। अब सभी महिलाएं तैयारी कर लें। अब घर की रसोई से निकलकर राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाकर देश की तरक्की में योगदान करने की बात करनी है। यह भाजपा के शासनकाल में संभव है।

यूक्रेन-रूस में युद्ध विराम करा पीएम मोदी बच्चों को देश लाए
राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से देश दुनिया में सशक्त हुआ है। यूक्रेन में जब युद्ध हो रहा था तब बड़ी संख्या में भारत के छात्र वहां पढ़ रहे थे, जो युद्ध के कारण फंस गए। पीएम मोदी ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों देशों के बीच युद्ध विराम कराकर बच्चों को बचाकर लाया। कतर में वायु सेना के नौ अधिकारियों को फांसी की सजा सुना दी गई थी, लेकिन पीएम मोदी ने सीधे कतर के राष्ट्रपति (अमीर)  से वार्ता कर उनकी फांसी की सजा माफ करा दी। उन्हें सकुशल देश में लाया गया। राजनाथ ने धारा 370 हटाने, रामलला मंदिर के निर्माण समान नागरिकता कानून सहित केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों के कारण 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से अलग हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed