{"_id":"668e02204f5ac926fd0f70be","slug":"uttarakhand-news-kumaon-latest-news-2024-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Morning News: फौजी के लिए काल बनकर आया मंगलवार, गधेरे में डूबा...लापता, यहां मधुमक्खियों का हमला; पढ़ें खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morning News: फौजी के लिए काल बनकर आया मंगलवार, गधेरे में डूबा...लापता, यहां मधुमक्खियों का हमला; पढ़ें खबरें
Wed, 10 Jul 2024 09:08 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 10 Jul 2024 09:08 AM IST
सार
Kumaon News: भीमताल के बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में देर शाम नहाते समय एक फौजी पानी के तेज बहाव के चलते डूब गया था, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हल्द्वानी में मधुमक्खियों ने 60 लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1- हल्द्वानी में कॉलटैक्स काठगोदाम के पास मंगलवार को मधुमक्खियों ने राहगीरों और बाइक सवारों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से कई लोग सड़क पर लेट गए, कुछ ओट में जाकर छिप गए। इससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान करीब 60 लोग मधुमक्खियों के हमले के शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2- भीमताल के बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में मंगलवार की शाम नहाते समय एक फौजी पानी के तेज बहाव के चलते डूब गया। फौजी युवक को डूबते साथी दोस्त उसे बचाने के लिए गधेरे में कूदे लेकिन पानी के बहाव में युवक का पता नहीं चल पाया।
नहाते समय डूबा फौजी: बहाव तेज होने से नहीं संभल पाया हिमांशु, अंधेरा होने के चलते SDRF, पुलिस को नहीं मिली सफल
नहाते समय डूबा फौजी: बहाव तेज होने से नहीं संभल पाया हिमांशु, अंधेरा होने के चलते SDRF, पुलिस को नहीं मिली सफल
3- उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण इज्जतनगर मंडल के बाजपुर स्टेशन यार्ड में जलभराव के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है। नौ जुलाई को बरेली सिटी से चलने वाली 05327 बरेली सिटी-लालकुआं अनारक्षित विशेष ट्रेन निरस्त रही।
Haldwani: यात्रीगण कृपया ध्यान दे, इन तारीखों पर निरस्त रहेंगी ट्रेनें; जानिए पूरी डिटेल्स
Haldwani: यात्रीगण कृपया ध्यान दे, इन तारीखों पर निरस्त रहेंगी ट्रेनें; जानिए पूरी डिटेल्स
4- धारचूला में चीन सीमा के गांवों को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख और सोबला सड़क आठवें दिन भी नहीं खुल पाई। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई किमी पैदल दूरी तय कर तहसील मुख्यालय पहुंच रहे हैं।
Pithoragarh: चीन सीमा की सड़क आठवें दिन भी बंद, जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग; यात्री परेशान
Pithoragarh: चीन सीमा की सड़क आठवें दिन भी बंद, जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग; यात्री परेशान
5- धारचूला विकासखंड के मेतली गांव निवासी एक व्यक्ति के बीमार होने पर सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने उसे डोली के सहारे 12 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से डीडीहाट अस्पताल पहुंचाया गया।
डोली के सहारे जिंदगी: मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए 12 किलोमीटर पैदल चले ग्रामीण, फिर 108 से भेजा अस्पताल
डोली के सहारे जिंदगी: मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए 12 किलोमीटर पैदल चले ग्रामीण, फिर 108 से भेजा अस्पताल