{"_id":"664ae4930a736e6e3b0fb0fd","slug":"uttarakhand-news-kumaon-ki-badi-khabare-2024-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP NEWS: कुमाऊं में क्या हो रहा है, सैलानियों के लिए खतरनाक रहा वीकेंड...युवक ने खुद को लगाई आग, पढ़ें खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TOP NEWS: कुमाऊं में क्या हो रहा है, सैलानियों के लिए खतरनाक रहा वीकेंड...युवक ने खुद को लगाई आग, पढ़ें खबरें
Mon, 20 May 2024 11:20 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 20 May 2024 11:20 AM IST
सार
रामनगर क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं, हल्द्वानी के तीनपानी इलाके में ससुराल में पत्नी से कहासुनी के बाद गुस्साए युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। पढ़ें कुमाऊं की खबरें...
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1-सुकून और मौज-मस्ती की तलाश में पहाड़ की वादियों में पहुंचे सैलानियों के लिए रविवार आफतभरा रहा। भीमताल झील में सैलानियों की नाव फंस गई, उनकी अटकी सांसों को उस वक्त सुकून मिला जब नाव किसी तरह किनारे आ लगी। भीमताल और गरमपानी में सैलानियों को जाम से जूझना पड़ा। गर्मी में रेंगते हुए वाहनों की वजह से पर्यटकों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सरोवरनगरी में भीड़ देखकर पुलिस ने दूसरे राज्यों से आए पर्यटकों के वाहन रोक दिए तो सैलानी परेशान हो गए, उन्हें समझ में नहीं अब क्या करें।
विज्ञापन
2- रामनगर क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लड़की की डरावनी आपबीती: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अब जान से मारने की धमकी...केस दर्ज
लड़की की डरावनी आपबीती: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अब जान से मारने की धमकी...केस दर्ज
3- हल्द्वानी के तीनपानी इलाके में ससुराल में पत्नी से कहासुनी के बाद गुस्साए युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। ससुरालियों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे एसटीएच में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर युवक को आइसीयू में रखा गया है। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Haldwani Crime: ससुराल आए युवक ने खुद को आग लगाई, 50 फीसदी झुलसा...वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Haldwani Crime: ससुराल आए युवक ने खुद को आग लगाई, 50 फीसदी झुलसा...वजह जानकर रह जाएंगे हैरान