फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man who came to his in-laws house set himself on fire in haldwani

Haldwani Crime: ससुराल आए युवक ने खुद को आग लगाई, 50 फीसदी झुलसा...वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 20 May 2024 10:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 20 May 2024 10:38 AM IST
सार

हल्द्वानी में ससुराल में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। ससुरालियों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे एसटीएच में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर युवक को आइसीयू में रखा गया है।

विज्ञापन
man who came to his in-laws house set himself on fire in haldwani
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हल्द्वानी के तीनपानी इलाके में ससुराल में पत्नी से कहासुनी के बाद गुस्साए युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। ससुरालियों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे एसटीएच में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर युवक को आइसीयू में रखा गया है। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नीलांचल कॉलोनी निवासी युवक की शादी चार महीने पहले तीनपानी क्षेत्र से हुई है। अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि छह दिन पहले उसकी मां की तबीयत खराब हुई थी। मां ने पत्नी से दाल बनाने को कहा। इस पर पत्नी नाराज हो गई और अपने कमरे में जाकर बैठ गई। पत्नी ने फोन कर मायके से अपने भाई को बुला लिया और उसके साथ चली गई। पिछले तीन दिन से वह पत्नी को मनाने के लिए ससुराल के चक्कर काट रहा था। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: सैलानियों के लिए आफत बना मस्ती वाला रविवार, कही मची चीख पुकार...तो कही जाम ने रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर एक बजे वह पत्नी को लेने गया था लेकिन उसने आने से मना कर दिया। साले ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर छिड़ककर आग लगा ली। इधर, कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि युवक ने अपने ऊपर खुद आग लगाई है। घायल युवक और उसकी पत्नी के बयान दर्ज कर लिए हैं। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 50 प्रतिशत झुलस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed