फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Jam due to patchwork in Nainital

Traffic: नैनीताल में पैचवर्क के चलते लगा जाम, सैलानी भी परेशान...एक सप्ताह तक चलेगा काम; बाइक सवार भी फंस रहे

Mon, 03 Feb 2025 10:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Feb 2025 10:15 AM IST
सार

नैनीताल रोड पर इन दिनों नैनीताल से हनुमानगढ़ तक सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। रविवार को तल्लीताल के वैष्णोदेवी मंदिर के समीप पैच कार्य के चलते लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Jam due to patchwork in Nainital
नैनीताल में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार का दिन हल्द्वानी और नैनीताल के लिए मुसीबत भरा साबित हुआ। दोनों जगह जाम के चलते स्थानीय लोगों से लेकर सैलानियों तक को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नैनीताल में पैचवर्क के चलते जाम लगा, जबकि हल्द्वानी में वीवीआईपी मूवमेंट ने रामपुर रोड पर काफी देर वाहनों की आवाजाही को रोके रखा। 

विज्ञापन


नैनीताल रोड पर इन दिनों नैनीताल से हनुमानगढ़ तक सड़क के गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। रविवार को तल्लीताल के वैष्णोदेवी मंदिर के समीप पैच कार्य के चलते लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एनएच खंड ने नैनीताल से धर्मशाला के बीच पैचवर्क कराया। इसके चलते शाम लगभग चार बजे डांठ से धर्मशाला तक यातायात को रोकना पड़ा। वाहनों का दबाव बढ़ने पर लंबा जाम लग गया। लगभग आधे घंटे तक लगे जाम में बाइक सवार भी फंसे रहे। इससे लाेगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्थित कराया। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि लगभग एक सप्ताह तक ज्योलीकोट से नैनीताल तक पैच कार्य किया जाएगा। इसमे यातायात व्यवस्था का पूरा ध्यान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


काफिला गुजारने के लिए रोक दी एंबुलेंस भी
हल्द्वानी शहर में सुबह साढ़े ग्यारह बजे के बीच एक वीवीआईपी का काफिला नहर कवरिंग रोड से होता हुआ टीपीनगर बाईपास से गुजरा। इस दौरान पुलिस ने डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल के पास सड़क के दोनों और दो-दो ई-रिक्शा खड़े करके वाहनों की आवाजाही रोक दी। यहां कुछ देर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें दो एंबुलेंस भी फंसी रहीं। वीवीआईपी के काफिले के रवाना होने के बाद रामपुर रोड पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed