फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: Six teams will survey houses in Banbhoolpura area

Haldwani News: रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने का मामला, बनभूलपुरा क्षेत्र में छह टीमें करेंगी मकानों का सर्वे

Fri, 30 Aug 2024 01:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 30 Aug 2024 01:39 PM IST
सार

जिला प्रशासन बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की अतिक्रमण वाली जमीन पर शुक्रवार (आज) से डोर टू डोर सर्वे कार्य शुरू कराएगा। रेलवे के सीमांकन वाले क्षेत्र को छह जोन में बांट दिया गया है।

विज्ञापन
Haldwani News: Six teams will survey houses in Banbhoolpura area
रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

जिला प्रशासन बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की अतिक्रमण वाली जमीन पर शुक्रवार (आज) से डोर टू डोर सर्वे कार्य शुरू कराएगा। रेलवे के सीमांकन वाले क्षेत्र को छह जोन में बांट दिया गया है। इन छह जोन में छह अलग-अलग टीमें सर्वे कार्य कर वहां रह रहे परिवारों और भवनों की जानकारी जुटाएंगी।

बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पिछले दिनों कोर्ट ने सुनवाई के दौरान रेलवे से पूछा था कि उसे तात्कालिक जरूरतों के लिए कितनी जमीन की जरूरत है। साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को अतिक्रमण वाली भूमि पर वर्षों से बसे लोगों के पुनर्वास संबंधी निर्देश दिए थे। कोर्ट के निर्देश पर रेलवे ने संबंधित भूमि का डिजिटल सर्वे कराने के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन से भवन और परिवारों की गणना में मदद की मांग की। रेलवे के अनुरोध पर अब स्थानीय प्रशासन आज से संबंधित भूमि पर बसे परिवारों और वहां मौजूद आवासीय भवनों और अन्य भवनों आदि की जानकारी जुटाएगा।

विज्ञापन


ये पढे़ं- Uttarakhand: आईटीआई में खुलेगी प्रदेश की पहली प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेड, 11 ट्रेडों में यूनिट बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र को छह जोन में बांटा गया है। इन छह जोन के लिए रेलवे की ओर से छह टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में राजस्व विभाग, नगर निगम, विद्युत विभाग, जल संस्थान, बाल विकास विभाग और खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि रखे गए हैं। यह रेलवे के साथ सर्वे कर भवन और परिवारों की संख्या जुटाएंगे। डोर टू डोर सर्वे का कार्य शनिबाजार रोड से शुरू होकर इंदिरानगर छोटी रोड, बड़ी रोड और दुर्गा देवी मंदिर से इंदिरानगर ठोकर तक होगा। बताया कि संबंधित क्षेत्र में बृहस्पतिवार को निशान भी लगाए गए हैं। सर्वे के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आरपीएफ के जवान भी मौके पर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed