फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: For the first time all the events of the National Games will be held in one state

38th National Games: पहली बार एक ही प्रदेश में होंगे नेशनल गेम्स के सभी इवेंट, अब नहीं जाना होगा दिल्ली

Sat, 21 Dec 2024 10:58 AM IST
हीरा मेहरा राघव तिवारी, अमर उजाला
राघव तिवारी, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Dec 2024 10:58 AM IST
सार

खेलों की मेजबानी किसी भी प्रदेश के पास रही हो, शॉटगन शूटिंग और साइकिलिंग इवेंट के लिए उन्हें दिल्ली का रुख करना पड़ा है। अब 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी कर रहा उत्तराखंड इस मामले में पहली बार अपने को आत्मनिर्भर साबित करने जा रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: For the first time all the events of the National Games will be held in one state
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

खेलों की मेजबानी किसी भी प्रदेश के पास रही हो, शॉटगन शूटिंग और साइकिलिंग इवेंट के लिए उन्हें दिल्ली का रुख करना पड़ा है। अब 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी कर रहा उत्तराखंड इस मामले में पहली बार अपने को आत्मनिर्भर साबित करने जा रहा है। यहां दोनों खेल का आयोजन कराने के लिए इंतजाम कर लिए गए हैं। राष्ट्रीय खेल के सभी इवेंट उत्तराखंड में ही संपन्न होंगे।

विज्ञापन

भारत में आजादी के पहले से ही राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। तब से अब तक हर राज्य में खेल के संसाधन बढ़े, मगर साइकिलिंग के लिए वेलोड्रम और शॉटगन शूटिंग के लिए रेंज दिल्ली के अलावा किसी राज्य के पास नहीं हो पाई। अब भी शूटिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में ही होती है।

विज्ञापन
शॉटगन इवेंट में मूविंग टारगेट को निशाना बनाना होता है। इसलिए कम से कम 18 एकड़ जगह चाहिए होती है और यह इवेंट केवल एक दिन का होता है। इसलिए किसी राज्य ने केवल एक दिन के लिए इतना बड़ा अस्थायी सेटअप तैयार नहीं किया। वहीं राष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए भी केवल दिल्ली में ही वेलोड्रम है। इसे बनाने में करोड़ों रुपये का खर्चा आता है और लंबा समय चाहिए होता है। इसलिए राज्यों ने इससे भी परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह यहां होंगे दोनों इवेंट-
प्रदेश में साइकिलिंग के लिए पिछले डेढ़ साल से रूद्रपुर में वेलोड्रम बन रहा है। इस पर करीब 23.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब इसमें केवल लाइटिंग का काम बचा है। वहीं शॉटगन शूटिंग पंतनगर विवि परिसर में होगी। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। जमीन के अलावा करीब 25 करोड़ रुपये की लागत के संसाधनों की जरूरत पड़ेगी। यह अन्य राज्यों से किराये पर लिए जाएंगे।


इंडोर स्टेडियम में भी उत्तराखंड अव्वल
राष्ट्रीय खेलों में कुल 32 तरह के खेलों का आयोजन होना है। इसमें करीब 20 खेल इंडोर स्टेडियम में होने हैं। देहरादून, हल्द्वानी, रूद्रपुर आदि शहरों मेंं चार बड़े और कई छोटे मल्टीपर्पज हॉल हैं। इस बार राष्ट्रीय खेलों में एक साथ प्रतिदिन मल्टीपर्पज हॉल में 20 खेल होंगे। इससे मौसम की वजह से भी खेल प्रभावित नहीं होंगे। पिछले राष्ट्रीय खेलों तक खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, वुशु, तलवारबाजी के लिए जर्मन हैंगर का इंतजार किया जाता था।

जब से पता चला है कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड करेगा, तब से मुख्यमंत्री की इच्छा थी कि सभी इवेंट हमारे प्रदेश में ही हों। हमें पहली बार मेजबानी का मौका मिला है। सरकार और खेल संघ इसे अब तक का सबसे बेहतर आयोजन बनाना चाहते हैं।
- महेश नेगी, अध्यक्ष, उत्तरांचल खेल संघ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed