Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: city magistrate took action on Smelly chips were kept in the box for sale in haldwani

Uttarakhand: पेटी में बेचने के लिए रखे थे बदबूदार चिप्स, सिटी मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई; दो लोगों पर एक्शन

Sat, 03 Feb 2024 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 03 Feb 2024 10:55 AM IST
सार

हल्द्वानी में नजाकत खां के बगीचे का निरीक्षण करने पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने एक गली में खुले में बिखरे चिप्स देखे तो हैरान रह गईं। बदबूदार चिप्स देख सिटी मजिस्ट्रेट ने खाद्य संरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया और कार्रवाई के आदेश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand News: city magistrate took action on Smelly chips were kept in the box for sale in haldwani
haldwani - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजार में खुले में बिकने वाले चिप्स की हकीकत शुक्रवार को सामने आयी। नजाकत खां के बगीचे का निरीक्षण करने पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने एक गली में खुले में बिखरे चिप्स देखे तो हैरान रह गईं। उन्होंने खाद्य संरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया और कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने एक ठेली पर खुले में चिप्स रखे देखे। पूछताछ में पता चला कि यह चिप्स बदायूं निवासी बहारे आलम का है। फफूंद लगी बदबूदार चिप्स देख सिटी मजिस्ट्रेट ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह को बुला लिया। पूछताछ में बहारे आलम ने बताया कि वह दो नहरिया स्थित दुकान से कंपनियों के एक्सपायरी डेट के चिप्स खरीदकर उन्हें खुले में बेचता है। जांच के दौरान एक कमरे से विभाग की टीम को काफी मात्रा में खुला चिप्स बरामद हुआ।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर दिया झांसा, लालच में लड़की ने गंवाए 6.20 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

टीम उसे लेकर दो नहरिया स्थित प्रवींद्र सक्सेना के आवास पर लेकर पहुंची, जहां प्रवींद्र सक्सेना ने बताया कि वह भीमताल स्थित जय मां काली ट्रेडर्स से सामान बेचने के लिए एकत्र करता है। इस पर सोनगांव भीमताल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा की टीम भेजकर कुरकुरे और चिप्स के दो पैकेट सैंपल के लिए लिए गए। वहीं बहारे आलम के पास से जब्त खुले चिप्स के सैंपल टीम ने मौके से इकट्ठा किए। इसके बाद नगर निगम के लोडर वाहन में भरकर नष्ट करने के लिए भेजा गया।

खाद्य संरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दायर कराया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह मौजूद रहे।

मिठाई विक्रेता का चालान
दो नहरिया पर कार्रवाई के दौरान खाद्य संरक्षा विभाग की टीम को आनंद मिष्ठान भंडार के गोदाम में गंदगी भी नजर आयी। इस पर टीम ने खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed