फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lost lakhs of rupees in the greed of earning from work from home in rudrapur

Uttarakhand: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर दिया झांसा, लालच में लड़की ने गंवाए 6.20 लाख रुपये

Fri, 02 Feb 2024 07:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 02 Feb 2024 07:25 PM IST
सार

रुद्रपुर में साइबर ठग ने एक छात्रा को वर्क फ्रॉम होम से कमाई का लालच देकर झांसा में ले लिया। इसके बाद छात्रा से 6.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Lost lakhs of rupees in the greed of earning from work from home in rudrapur
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में साइबर ठग ने एक छात्रा को वर्क फ्रॉम होम से कमाई का लालच देकर झांसा में ले लिया। इसके बाद छात्रा से 6.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सुभाष काॅलोनी निवासी ममता चौहान ने पुलिस को बताया कि वह गाबा चौक के पास आईलेट्स की कोचिंग कर रही है। 17 जनवरी को उसने फेसबुक आईडी पर नटराज पेंसिल का विज्ञापन देखा था। इसमें वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से धनराशि कमाने का जिक्र था। उसने विज्ञापन पर दिए नंबर पर मैसेज भेजा तो उसके पास आई कॉल में कॉलर ने 620 रुपये पंजीकरण फीस मांगी थी। जब उसने रुपये ट्रांसफर किए तो काॅलर ने अगले दिन सामान भेजने की बात कही थी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: कांग्रेस नेता का हार्ट अटैक से निधन, व्यापारियों ने जताया शोक
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जीपीएस ट्रेकिंग पेमेंट के नाम पर 4550 रुपये मांगे गए। इसके बाद उसको झांसे में लेकर सामान के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 1.20 लाख रुपये जमा करा दिए थे। जब दोबारा रुपये मांगे गए तो उसने देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसको जमा की गई पूरी धनराशि वापस देने के लिए कुछ फीस और जमा करने के लिए कहा गया। उससे विभिन्न प्रक्रियाएं कराकर 6.20 लाख रुपये की राशि जमा कराई गई। ममता का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद को नटराज पेंसिल कंपनी का व्यक्ति बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed