फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Body of hotel worker found in Bhimtal lake nainital

Nainital Crime: आठ दिन बाद भीमताल झील में मिला लापता होटल कर्मी का शव, ऐसे हुई शिनाख्त; जांच में पुलिस

Mon, 11 Mar 2024 05:29 PM IST
हीरा मेहरा हरीश पांडे, संवाद
हरीश पांडे, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Mar 2024 05:29 PM IST
सार

नैनीताल के पास भीमताल झील में सोमवार की शाम चार बजे लापता चल रहे एक होटल कर्मी का शव मिला। स्थानीय लोगों ने झील में शव दिखाई देने की सूचना भीमताल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Body of hotel worker found in Bhimtal lake nainital
भीमताल झील - फोटो : BHIMTAL

विस्तार

भीमताल तल्लीताल स्थित ठंडी सड़क किनारे भीमताल झील में सोमवार की शाम चार बजे लापता चल रहे एक होटल कर्मी का शव मिला। स्थानीय लोगों ने झील में शव दिखाई देने की सूचना भीमताल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान घनश्याम (38) निवासी रवाईखाल बागेश्वर के रूप में हुई है। मृतक भीमताल के एक होटल में काम करता था, जो चार मार्च से लापता चल रहा था। होटल स्टाफ की ओर से भीमताल थाने में घनश्याम के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

 
ये पढ़ें- Nainital: 28 करोड़ से नए रूप में नजर आएगा बाबा का कैंची धाम, सीएम ने किया योजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी है। उन्होंने बताया कि मृतक भीमताल के होटल में काम करता था जो 4 मार्च से लापता था जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed