{"_id":"65eeec52e7a9b82b5d065b88","slug":"uttarakhand-news-kainchi-dham-will-be-seen-in-a-new-form-with-rs-28-crores-in-nainital-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: 28 करोड़ से नए रूप में नजर आएगा बाबा का कैंची धाम, सीएम ने किया योजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: 28 करोड़ से नए रूप में नजर आएगा बाबा का कैंची धाम, सीएम ने किया योजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास
Mon, 11 Mar 2024 05:04 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 11 Mar 2024 05:04 PM IST
सार
मानसखंड के तहत मंदिर के सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। अब मंदिर को तीर्थ धाम से जोड़कर कैंची मंदिर में सुविधाओं का इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
कैंची धाम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दिन बाद ही जिले को कई और योजनाओं की सौगात मिली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली कई योजनाओं का शिलान्यास किया है। देशभर में विख्यात कैंची धाम अब नए रंग रूप में नजर आएगा।
विज्ञापन
मानसखंड के तहत मंदिर के सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। अब मंदिर को तीर्थ धाम से जोड़कर कैंची मंदिर में सुविधाओं का इजाफा किया जाएगा। साथ ही पर्यटन कारोबार में तेजी आएगी। सीएम धामी ने कहा- बाबा के कैंची धाम में आने वाले भक्तों की संख्या हर साल बढ़ रही है। इसे देखते हुए भक्तों की सुविधा के लिए धाम में व्यवस्थाएं की जा रही है।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काठगोदाम में हिल स्टेशन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। अब रविवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में केंद्रीय परीक्षा भवन को 20.41 करोड़ की लागत से बनाने की योजना का देहरादून से वर्चुअल शिलान्यास किया। इसमें एक साथ तीन हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे। पांच सौ परीक्षार्थियों के आनलाइन परीक्षा देने की भी व्यवस्था होगी। हल्द्वानी में पेयजल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली का निर्माण और रखरखाव की योजना का शिलान्यास हुआ है। इसमें तीन पैकेज के तहत 14 नए ओवर हेड टैंक, आठ नए नलकूप का निर्माण होगा। इन सभी कार्यों पर 1500 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- हल्द्वानी में पेयजल संकट: पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं लोग, बोले- अफसर नहीं सुन रहे; पढ़ें ये पूरी रिपोर्ट
इसी क्रम में नैनीताल में डीएसबी परिसर व महिला छात्रावास को भूस्खलन से बचाव के लिए 10.34 करोड़ के कार्य, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई सिंचाई नलकूप में स्टेबलाइजर लगाने का काम 9.82 करोड़ की लागत से होने वाले कार्य का शिलान्यास हुआ। रामनगर, कालाढूंगी, लालकुआं में सिंचाई की क्षमता बढ़ाने और पेयजल उपलब्ध कराने वाले नलकूपों पर पंप सेट, केबिल बदलने का कार्य होगा। इसके अलावा सोन गांव में लेक्चर कम सेमिनार ब्लाक का निर्माण कार्य 5.01 करोड़ से होगा।
गांव को बारहमासी सड़क सुविधा के लिए अंबेडकर ग्राम रिखोली, खस्यालेख बुडीबाना सूपी मोटर मार्ग की योजना और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में पुस्तकालय व बहुउद्देश्यीय हाल योजना का भी शिलान्यास हुआ। इस मौके पर डीएम कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट आदि मौजूद थे।