फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Bhimtal and Naukuchiatal will be seen in a new color

Nainital: नए रंग रूप में नजर आएंगी भीमताल और नौकुचियाताल की झीलें, होगा सौंदर्यीकरण; शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Sat, 26 Oct 2024 10:12 AM IST
हीरा मेहरा हरीश चंद्र पांडे, संवाद
हरीश चंद्र पांडे, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Oct 2024 10:12 AM IST
सार

भीमताल और नौकुचियाताल झीलों को पर्यटन विभाग नए रंग रूप में संवारने की तैयारी कर रहा है ताकि इन स्थानों पर आने वाले सैलानियों को झीलों की सुंदरता को और सही तरीके से निखारने का मौका मिल सके।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Bhimtal and Naukuchiatal will be seen in a new color
भीमताल झील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पर्यटन स्थलों में शुमार भीमताल और नौकुचियाताल झीलों को पर्यटन विभाग नए रंग रूप में संवारने की तैयारी कर रहा है ताकि इन स्थानों पर आने वाले सैलानियों को झीलों की सुंदरता को और सही तरीके से निखारने का मौका मिल सके।

इसके लिए पर्यटन विभाग ने भीमताल और नौकुचियाताल झील के सौंदर्यीकरण के लिए 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद झीलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विभाग की ओर से झीलों के किनारे सैलानियों के टहलने के लिए पाथ-वे, झील किनारे लाइटिंग, गार्डन और सैलानियों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। साथ ही रात के समय भी सैलानी लाइटिंग के उजाले में झील किनारे घूम सकेंगे। 

विज्ञापन

दोनों झीलों पर टिका है पर्यटन कारोबार
भीमताल और नौकुचियाताल की झील के चलते होटल, रेस्टोरेंट, पैराग्लाइडिंग, जीप लाइन, नौकायन, कायकिंग, एक्वेरियम और जॉरबिंग संचालकों के साथ स्थानीय युवाओं का रोजगार चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीमताल और नौकुचियाताल झील के सौंदर्यीकरण के लिए शासन को 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके तहत झीलों का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। विकास कार्य होने के बाद पर्यटन कारोबार में भी तेजी आएगी।

- अतुल भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed