फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Awaiting disposal of application on encroachment of Madrasa and Namaz place in haldwani

Haldwani News: मदरसा और नमाजस्थल अतिक्रमण पर प्रार्थना पत्र के निस्तारण का इंतजार, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस

Mon, 05 Feb 2024 01:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 05 Feb 2024 01:42 PM IST
सार

हल्द्वानी में मलिक के बगीचे में बना मदरसा और नमाज स्थल टूटेगा या नहीं इस पर असमंजस बरकरार है। सूत्रों के अनुसार प्रशासन अंदरखाने तैयारी में जुटा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Awaiting disposal of application on encroachment of Madrasa and Namaz place in haldwani
encroachment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलिक के बगीचे में बना मदरसा और नमाज स्थल टूटेगा या नहीं इस पर असमंजस बरकरार है। सूत्रों के अनुसार प्रशासन अंदरखाने तैयारी में जुटा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण होना है। इसके बाद कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

रविवार को मलिक के बगीचे में अतिक्रमण कर बनाए मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ा जाना था। प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने इसकी तैयारी भी कर ली थी लेकिन देर रात प्रशासन ने सील की कार्रवाई कर मौके पर फोर्स तैनात कर दी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि देर रात उनके पास एक प्रार्थना पत्र आया था। इसमें 2007 में हुए हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया था। इस आदेश के क्रम में कुछ लोगों के प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो पाया है। इनका निस्तारण एडीएम नजूल की तरफ से किया जाना है। नगर निगम से भी इस मामले में एडीएम ने उत्तर मांगा है। दो दिन में उत्तर दे दिया जाएगा। अंतिम निर्णय जिला प्रशासन का होगा।

विज्ञापन

उधर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि रेलवे इस जगह को अपनी जगह बताता है। इस मामले में रेलवे ने पूर्व में वहां के लोगों को नोटिस दिया था। हाईकोर्ट ने रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। ये मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस कारण यह कार्रवाई रोकी गई है। जल्द ही इस मामले में निर्णय लिया जाएगा।

खुफिया विभाग तैनात, ले रहा है पल-पल की अपडेट
रविवार को खुफिया विभाग बनभूलपुरा में पल-पल की जानकारी लेता रहा। सूत्रों की मानें तो खुफिया विभाग यह इनपुट जुटाता रहा कि धार्मिक स्थल तोड़े जाएं तो कितना विरोध हो सकता है। जनता के बीच इस मुद्दे पर क्या चल रहा है, इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

मलिक के बगीचे में स्थित मदरसा और नमाजस्थल पर अब 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। रविवार सुबह से क्षेत्र में फोर्स को तैनात कर दिया गया। नगर निगम ने पुलिस के लिए मोबाइल टॉयलेट और अलाव की व्यवस्था भी की है। पुलिस फोर्स अग्रिम आदेशों तक वहां तैनात रहेगी।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के आदेश पर रविवार को मलिक के बगीचे में बने मदरसा और नमाज स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस को यहां सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाने के लिए रखा गया है। रविवार को एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने मलिक का बगीचा का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को 24 घंटे वहां मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उधर सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि मांग पर मोबाइल टॉयलेट रखवा दिया है। अलाव की व्यवस्था भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed