फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Angry students locked out the ramnagar college

Ramnagar: छात्रों ने कॉलेज में ताला जड़ा, छत पर चढ़े...फिर भूख हड़ताल पर बैठे; मांग को लेकर अड़े छात्रनेता

Wed, 23 Oct 2024 10:07 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Oct 2024 10:07 AM IST
सार

विषय परिवर्तन करने की मांग को लेकर रामनगर महाविद्यालय में मंगलवार को दिनभर छात्रनेताओं का हंगामा हुआ। छात्रनेताओं ने पहले महाविद्यालय में तालाबंदी की, उसके बाद कॉलेज की छत पर चढ़कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Angry students locked out the ramnagar college
रामनगर महाविद्यालय की छत पर चढ़े एबीवीपी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

विषय परिवर्तन करने की मांग को लेकर रामनगर महाविद्यालय में मंगलवार को दिनभर छात्रनेताओं का हंगामा हुआ। छात्रनेताओं ने पहले महाविद्यालय में तालाबंदी की, उसके बाद कॉलेज की छत पर चढ़कर प्रदर्शन किया। फिर शाम को भूख हड़ताल शुरू कर दी। छात्र बीए प्रथम वर्ष के छात्रों के विषय परिवर्तन की मांग कर रहे है।

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे छात्रनेता नितेश शर्मा के नेतृत्व में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने महाविद्यालय में तालाबंदी करते हुए नारेबाजी की। करीब दो घंटे नारेबाजी के बाद 12 से अधिक छात्र पुस्तकालय भवन की छत पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही तहसीलदार कुलदीप पांडेय, एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि विषय परिवर्तन की मांग करते हुए जब शनिवार को वे महाविद्यालय की छत पर चढ़े थे, तब लिखित में आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। छात्र नेताओं ने बताया कि पूर्व में बीए के छात्र-छात्राओं को विषय ना होने के कारण उन्हें विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय में जबर्दस्ती प्रवेश दे दिया गया। प्रवेश के समय विषय बदलने की बात कही गई थी, लेकिन अब विषय नहीं बदले गए हैं। छत पर चढ़ने वाले छात्रों में नितेश शर्मा, नीरज कंडारी, हीरा सिंह भंडारी, पीयूष जोशी, मनीष जोशी, शिवराज भाकुनी, रोहित जोशी आदि छात्र शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- हद है: बताशे सफेद करने के लिए खड़िया का इस्तेमाल, रामनगर में बड़ी कार्रवाई; पांच कारखानों पर जुर्माना
 

महाविद्यालय परिसर में शुरू की भूख हड़ताल
छात्रनेताओं ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है। ऐसे में छात्रों को मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। मंगलवार शाम से महाविद्यालय परिसर में नितेश शर्मा, मनीष जोशी, नीरज कंडारी और शिव भाकुनी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दूसरी ओर, प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय ने बताया कि शासन तक छात्रनेताओं की बात पहुंचा दी गई है। शासन स्तर पर ही समस्या का समाधान होगा।

चुनाव अधिसूचना जारी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करेंगे
कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के अंदर सोमवार को धरने पर बैठे छात्रनेताओं को देर रात को पुलिस ने धरना स्थल से उठा दिया था। इसके बाद मंगलवार को छात्रनेताओं ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा से वार्ता की। निदेशक ने छात्रनेताओं से कोर्ट के फैसले का इंतजार करने को कहा है।

बता दें कि संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल के साथ छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों की बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन बैठक नहीं हो सकी। छात्रनेताओं का कहना है छात्रसंघ चुनाव ना होना छात्रों के राजनैतिक भविष्य के साथ खिलवाड़ है। परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा के साथ ही वार्ता में छात्रनेताओं ने कहा कि कोर्ट की सुनवाई के बाद अगर चुनाव अधिसूचना जारी नहीं हुई तो भूख हड़ताल की जाएगी। वहां प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, आशीष कबड़वाल, विशाल बिष्ट, अभिषेक कुमार, प्रशांत मेहरा, अंशुल कुमार, कमलेश चंद्र, वैष्णवी, मोनिका, भावेश आदि मौजूद रहे। 

छात्रसंघ चुनाव न कराना कोर्ट की अवमानना : पाल
पूर्व सांसद, हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने राज्य सरकार से शीघ्र ही छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि चुनाव न कराना सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और लिंगदोह समिति की संस्तुतियों की भी अवमानना है। डॉ. पाल ने कहा कि प्रदेश के तमाम महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी इस मामले में आंदोलनरत हैं और सरकार अड़ियल रुख अपनाकर बेवजह माहौल खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र चुनाव करवा कर पठन-पाठन को सुचारु कराए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed