फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: 20 shops are to be demolished in haldwani

Haldwani News: 101 नहीं...सिर्फ 20 दुकानों का ही होना है ध्वस्तीकरण, सिटी मजिस्ट्रेट ने साफ की स्थिति

Thu, 29 Aug 2024 10:33 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 29 Aug 2024 10:33 AM IST
सार

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के कारण नैनीताल रोड पर रोडवेज स्टेशन से सिंधी चौराहे तक सिर्फ 20 दुकानें ही पूर्ण ध्वस्तीकरण की जद में हैं। इनमें नगर निगम की 12 और निजी लोगों की आठ दुकानें शामिल हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 20 shops are to be demolished in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के कारण नैनीताल रोड पर रोडवेज स्टेशन से सिंधी चौराहे तक सिर्फ 20 दुकानें ही पूर्ण ध्वस्तीकरण की जद में हैं। इनमें नगर निगम की 12 और निजी लोगों की आठ दुकानें शामिल हैं। शेष में आंशिक ध्वस्तीकरण होना है।

विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति और सड़क सुरक्षा ऑडिट समिति ने जनहित में नैनीताल रोड के चौड़ीकरण की संस्तुति की थी। इसके बाद प्रशासन ने नैनीताल रोड के अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों पर 14 चौराहों के चौड़ीकरण की योजना बनाई। लोनिवि की डीपीआर के आधार पर शासन ने 16 करोड़ 89 लाख रुपये स्वीकृत किए। कुछ चौराहों का चौड़ीकरण हो चुका है जबकि कुछ पर काम चल रहा है।

विज्ञापन

बताया कि समिति ने मंगल पड़ाव से रोडवेज तक सड़क के मध्य बिंदु से दोनों ओर 12 मीटर सड़क चौड़ीकरण की सिफारिश की। इसमें 10 मीटर तक डामरयुक्त सड़क और शेष दो मीटर नाली, फुटपाथ, पोल व ट्रांसफार्मर आदि लगाने के लिए जगह मांगी गई। प्रशासन ने पूर्व में नैनीताल रोड के 101 लोगों को स्वयं कब्जे हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कुछ लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि नैनीताल रोड पर 101 भवन पूरी तरह ध्वस्त कर दिए जाएंगे जबकि ऐसा नहीं है। बताया कि सभी 101 कब्जेधारकों के भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। सिर्फ नौ लोगों के पास ही भूमि स्वामित्व संबंधी प्रमाण मिले। इनमें भी पांच लोगों ने नजूल भूमि को फ्री होल्ड कराया है और चार लोगों की भूमि श्रेणी एक (क) की है। शेष कोई भी भवन-दुकान स्वामी भू स्वामित्व साबित नहीं कर सका। कहा कि सिर्फ वही लोग मुआवजे के हकदार हैं जिनका भू-स्वामित्व साबित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Hinsa: पुलिस-प्रशासन की चूक से पलट गई बाजी, हाईकोर्ट ने पूछा- 90 दिन में क्यों पेश नहीं की चार्जशीट

किरायेदारों ने नहीं किया अनुबंध रिनुअल
मंगल पड़ाव से रोडवेज तक नैनीताल रोड में नगर निगम की 28 दुकानें किराये पर हैं। इनमें से 12 का ध्वस्तीकरण होना है। बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि नगर निगम के इन किरायेदारों में से किसी ने भी नगर निगम से पूर्व में हुए अनुबंध को रिनुअल नहीं कराया है।

कालाढूंगी चौराहे पर बनेगा फुट ओवर ब्रिज
नैनीताल रोड के चौड़ीकरण के बाद कालाढूंगी चौराहे पर पैदल यात्रियों के लिए फुट ओवरब्रिज बनाने की भी योजना है। सिटी मजिस्ट्रेट बाजपेयी ने बताया कि कालाढूंगी चौराहे से सदर बाजार समेत अन्य बाजारों को पैदल जाने वाले लोगों की संख्या काफी रहती है। इबताया कि पैदल यात्री सड़क को आसानी से पार कर सके इसके लिए कालाढूंगी चौराहे में फुट ओवर ब्रिज बनाने का भी प्रस्ताव है।

मंदिर भी होगा शिफ्ट
कालाढूंगी चौराहे पर स्थित कालू सिद्ध मंदिर को भी सड़क चौड़ीकरण के चलते शिफ्ट किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मंदिर को उसी स्थान पर पीछे की ओर शिफ्ट किया जाएगा। मंदिर परिसर में स्थित वर्षों पुराने दो पेड़ों को भी ट्रांसप्लांट करने की योजना है।

विरोध के चलते नहीं बन सका था ओवर ब्रिज
नैनीताल रोड में यातायात के लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए वर्ष 2016 में जिला प्रशासन ने ओवर ब्रिज बनाने की कवायद शुरू की थी लेकिन तब व्यापारियों ने यह कहते हुए ओवर ब्रिज का विरोध कर दिया था कि इससे उनका कारोबार प्रभावित हो जाएगा। दो साल पहले तत्कालीन डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी नैनीताल रोड पर ओवरब्रिज बनाने के लिए लोनिवि को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। व्यापारियों के विरोध के चलते ओवर ब्रिज की योजना भी परवान नहीं चढ़ सकी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed