Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand High Court stays proposal to sell Bar Council land

Uttarakhand: बार काउंसिल की भूमि को बेचने के प्रस्ताव पर रोक, हाईकोट ने चार सप्ताह में मांगा जवाब

Thu, 27 Nov 2025 03:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Nov 2025 03:45 PM IST
सार

हाईकोर्ट को गौलापार में शिफ्ट करने की चर्चाओं के दौरान बार कांउसिल ऑफ उत्तराखंड ने अपने कार्यालय के लिए गौलापार में खरीदी गई 2 हजार स्क्वायर फिट की भूमि का  प्रस्ताव पास कर अब उसे बेचे जाने के प्रस्ताव को चुनौती देनी वाली याचिका पर सुनवाई की।

विज्ञापन
Uttarakhand High Court stays proposal to sell Bar Council land
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट को हल्द्वानी गौलापार में शिफ्ट करने की चर्चाओं के दौरान बार कांउसिल ऑफ उत्तराखंड के द्वारा अपने कार्यालय के लिए गौलापार में खरीदी गई 2 हजार स्क्वायर फिट की भूमि को, एक प्रस्ताव पास कर अब उसे बेचे जाने के प्रस्ताव को चुनोती देनी वाली याचिका पर सुनवाई के बाद उस प्रस्ताव पर रोक लगाते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार अधिवक्ता उज्ज्वल व पृथ्वी लमगड़िया ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा था कि जब उच्च न्यायालय को गौलापार हल्द्वानी में शिफ्ट करने की चर्चाएं चल रही थी और उच्च न्यायालय ने भी आदेश दिया था, केंद्र सरकार, राज्य सरकार व न्याय विभाग ने भी अपनी सहमति दे दी थी कि उच्च न्यायालय को गौलापार में शिफ्ट किया जाए। इसको देखते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने भी अपने कार्यालय को शिफ्ट करने के लिए गौलापार में 2 हजार स्क्वायर फिट भूमि खरीदी थी। जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया और इसे बनाने के लिए एक करोड़ स्वीकृत भी कर दिये गए। 

विज्ञापन


उच्च न्यायालय के आदेश को हाईकोर्ट बार एसोशिएशन ने सर्वोच्च न्यायलय में चुनौती दी गई। सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी थी। 26 अगस्त 2024 को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने एक प्रस्ताव पास कर यह निर्णय लिया कि अब इस भूमि की उन्हें आवश्यकता नही है क्योंकि अब उच्च न्यायालय शिफ्ट नही होगा। याचिका में कहा गया कि अभी मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। अंतिम निर्णय नहीं आया है। जबकि एसएलपी में राज्य सरकार की तरफ से अपने जवाब में कहा है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार व न्यायपालिका की संस्तुति है। किस आधार पर बार काउंसिल यह कह सकता है कि हाईकोर्ट शिफ्ट नही हो सकता। इसलिए बार काउंसिल की भूमि को बेचने के प्रस्ताव पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed