{"_id":"691e2a24d10c299d150f0f8c","slug":"uttarakhand-has-immense-potential-for-filming-suraj-bhan-nainital-news-c-418-1-kdg1001-1245-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में फिल्मांकन की अपार संभावनाएं : सूरजभान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में फिल्मांकन की अपार संभावनाएं : सूरजभान
विज्ञापन
कालाढूंगी। उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्म निर्माण के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहां का स्वच्छ, शांत और मनमोहक वातावरण न केवल पर्यटकों को आकर्षित करता है, बल्कि फिल्म निर्माताओं को भी स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरती का अनुभव कराता है। घने जंगलों और पर्वतीय दृश्यों से घिरा यह क्षेत्र फिल्मांकन के लिए एक आदर्श गंतव्य माना जा रहा है।
बुधवार को फिल्म अभिनेता सूरजभान ने कहा कि उन्होंने देश-विदेश में शूटिंग की है, लेकिन उत्तराखंड का वातावरण सबसे अलग और आकर्षक है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं और यदि सरकार बाहरी फिल्म निर्माताओं को अधिक सुविधाएं प्रदान करे, तो यहां बड़े पैमाने पर शूटिंग को बढ़ावा मिल सकता है। सूरजभान ने बताया कि वे मशहूर निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा, मुस्तफा समेत कई प्रमुख फिल्मकारों और अक्षय कुमार, संजय दत्त, शाहिद कपूर, आशुतोष राणा के साथ काम कर चुके हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड में फिल्मांकन बढ़ने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे।