फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Forest Fire: incidents of forest fires have reduced Due to rain this year

राहत: जंगलों के लिए बारिश बनी वरदान, सुलगने से बचाया, नवंबर 23 से सात मई 2024 तक जला था सात सौ हेक्टेयर जंगल

Fri, 23 May 2025 11:23 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 May 2025 11:23 AM IST
सार

इस बार मई माह में वर्षा से आम जन को भी राहत है और जंगल भी सुलगने से बच गए। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आग की घटनाएं बढ़ीं तो सात मई तक आग ने सौ हेक्टेयर से ज्यादा जंगल को झुलसा दिया। वहीं पिछले दस दिन में आग लगने की घटनाएं सामने नहीं आई। 

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire: incidents of forest fires have reduced Due to rain this year
बारिश

विस्तार

पिछले साल के मुकाबले इस बार मई माह में ही कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में हो रही वर्षा से आम जन को भी राहत है और जंगल भी सुलगने से बच गए। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आग की घटनाएं बढ़ीं तो सात मई तक आग ने सौ हेक्टेयर से ज्यादा जंगल को झुलसा दिया। वहीं पिछले दस दिन में आग लगने की घटनाएं सामने नहीं आई। वर्षा की फुहारों ने जंगल बचाने का काम किया है।

विज्ञापन

गत वर्षों के मुकाबले इस बार आग की घटनाएं अप्रैल 25 में ही शुरू हो गईं थीं। 15 अप्रैल के बाद तो रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के साथ ही नैनीताल प्रभाग के कई रेंज में जंगल जलने शुरू हो गए थे। मई के शुरुआती दो दिनों में काठगोदाम के ऊंचाई वाले क्षेत्र में भी पहाड़ों पर जंगल में आग लगी थी। उस समय वर्षा की कोई संभावना नहीं थी और तपिश बढ़ती चली गई। हालांकि 10 से 12 मई तक एक दो घटनाएं सामने आईं जबकि 12 मई के बाद आग लगने की घटनाओं में कमी आई है। मई के शुरुआती सात दिनों में ही कुमाऊं वन प्रभागों में तकरीबन सौ हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जले थे। यदि वर्षा नहीं होती तो यह रफ्तार बने रहने की आशंका रहती। नवंबर 2024 से सात मई 2025 तक कुमाऊं के जंगलों में आग लगी और सात सौ हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जले थे। वन्यजीव आरक्षित क्षेत्र में भी आग की घटनाएं सामने आई थीं। वन प्रभाग तराई पूर्वी के डीएफओ हिमांशु बागरी ने कहा कि वर्षा से जंगलों को काफी राहत मिलती है। नमी बनी रहती है। पिछले दस दिनों में प्रभाग में आग की कोई घटना नहीं हुई है।

विज्ञापन

पिछले चार साल में आग की घटनाएं

वर्ष -    हेक्टेयर

2021 - 3943

2022 - 3425

2023 - 897

2024 - 1771
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed