फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Forest Fire: Fire broke out at 14 places in Kumaon in 24 hours

Uttarakhand Forest Fire: जल गए जंगल...कुमाऊं में 24 घंटे में 14 जगह आग का तांडव, नैनीताल डिविजन ने बनाई योजना

Thu, 02 May 2024 11:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 02 May 2024 11:49 AM IST
सार

उत्तराखंड के जंगलों में कई दिन से आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। अब तक कई हेक्टेयर जंगल जल गए, लेकिन वन विभाग को पिरूल उठाने की याद अब आई है। जंगलों में 120 टन पिरूल उठाने की योजना बनाई गई है। वहीं, 24 घंटे में कुमाऊं में 14 जगह आग लगी हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire: Fire broke out at 14 places in Kumaon in 24 hours
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते चौबीस घंटे में कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की 14 घटनाओं में 21.47 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय से जारी वनाग्नि बुलेटिन के मुताबिक, कुमाऊं मंडल में बीते 24 घंटे में आरक्षित वन क्षेत्र और सिविल वन क्षेत्र में वनाग्नि की सात-सात घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पहली नवंबर से अब तक कुमाऊं में वनाग्नि की कुल 394 घटनाएं हुई हैं जिनमें 527 हेक्टेयर जंगल जला है। बताया गया कि अब तक राज्य में 315 वन अपराध (वनाग्नि) के मामले दर्ज हुए हैं जिसमें 267 अज्ञात और 48 ज्ञात हैं। अब तक 52 लोगों को इन मामलों में नामजद किया जा चुका है। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- डीएम साहिबा: सरकारी फरमान क्या सिर्फ जनता के लिए...नो पार्किंग में SDM की गाड़ी पार्क, सड़क पर पुलिस का कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन


पिरूल उठाएगा वन विभाग
नैनीताल क्षेत्र के जंगलों में बीते कई दिनों से आग लगने की घटनाए बढ़ी है। बीते रोज हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली, वहीं भारी मात्रा में पिरूल भी गिरा है। अब तक लाखों हेक्टेयर जंगल जल गए तो वन विभाग को पिरूल उठाने की याद आई है। जल्द ही जंगलों से 120 टन पिरूल उठाने की योजना बनाई गई है। जंगलों को आग लगने से बचाने के लिए वन विभाग की ओर से प्रति वर्ष सड़क किनारे वाले जंगलों से पिरूल उठाया जाता है। जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा कम रहता है, लेकिन इस वर्ष अप्रैल माह में ही आग लगने से जंगल जलकर राख हो चुके हैं। वहीं कई स्थानों में अब भी आग लगी हुई है।

 

बीते दिवस बारिश हाेने से फिर एक बार भारी मात्रा में पिरूल सड़कों व जंगलों में गिर चुका है। जिससे दोबारा जंगलों में आग लगने का खतरा बन चुका है। जिसको देखते हुए क्षेत्र के जंगलों से पिरूल उठाने की कवायद शुरू की जा रही है। जिससे जंगलों में दोबारा आग न लग सके। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि एनटीपीसी से वार्ता के आधार पर नैनीताल डिविजन में ग्रामीण महिलाओं से 120 टन पिरूल उठाया जाएगा। ताकि जंगल दोबारा आग से बचे रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed