फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Forest fire: burnt tanda forest in haldwani

PHOTOS: जला जंगल...तो भागे जानवर, एनएच पर रोके वाहन, धुएं के गुबार से ठप रहा यातायात; तस्वीरों में देखें मंजर

Thu, 20 Jun 2024 01:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 20 Jun 2024 01:38 PM IST
सार

Haldwani: रामपुर रोड स्थित बेलबाबा के पास टांडा के जंगल में बुधवार दोपहर आग लग गई। सड़क के दोनों ओर जंगल जलने से धुएं के गुबार के चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात रोकना पड़ा। आग को विकराल होता देख ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest fire: burnt tanda forest in haldwani
Haldwani Fire News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर रोड स्थित बेलबाबा के पास टांडा के जंगल में बुधवार दोपहर आग लग गई। सड़क के दोनों ओर जंगल जलने से धुएं के गुबार के चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात रोकना पड़ा। आग को विकराल होता देख ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद जंगल के अंदर आग पर पूरी काबू नहीं पाया जा सका था। वनाग्नि में आठ हेक्टेयर जंगल जलने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन

Uttarakhand Forest fire: burnt tanda forest in haldwani
Fire - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर 1:30 बजे तराई केंद्रीय वन प्रभाग के भाखड़ा रेंज के अंतर्गत हल्द्वानी-रामपुर हाईवे पर स्थित एस मोड़ के पास सड़क के दोनों ओर स्थित जंगल धू-धू कर जलने लगे। वन विभाग की भाखड़ा रेंज की टीम ने आग बुझाना शुरू किया लेकिन तेज हवाओं ने हल्द्वानी रेंज के जंगल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग को बढ़ता देख वनकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand Forest fire: burnt tanda forest in haldwani
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

डीएफओ उमेश चंद्र तिवारी ने पुलिस को सूचना देते हुए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की। सूचना पर टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने रुद्रपुर से आने वाले वाहनों को पत्थरचट्टा सैनिकफार्म और हल्द्वानी से जाने वाले वाहनों को गन्ना सेंटर से लालकुआं की ओर डायवर्ट किया। इस दौरान मौके पर कुछ देर तक जाम भी लगा रहा।

विज्ञापन

Uttarakhand Forest fire: burnt tanda forest in haldwani
आग से यातायात ठप - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच दमकल के दो वाहन भी आग बुझाने के लिए पहुंचे। वानाग्नि के चलते लगभग दो घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा। सड़क किनारे की आग बुझाने के बाद शाम चार बजे हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम जंगल के भीतर की ओर आग बुझाने में जुटी हुई थी।

Uttarakhand Forest fire: burnt tanda forest in haldwani
जंगल से भागे जानवर - फोटो : अमर उजाला
यहां भी सुलगते रहे जंगल
नैनीताल जिले में कई और स्थानों पर भी बुधवार को जंगल सुलगते रहे। वन संरक्षक पश्चिमी वृत डॉ. विनय भार्गव की ओर से जारी वनाग्नि बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपलपड़ाव के जंगल में आग लगने से 4.1 हेक्टेयर जंगल जल गया। भांखड़ा रेंज के मोतिया लाइन बीट और रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के परेवा कक्ष संख्या छह में भी आग लगी। सूचना पर वन विभाग ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed