फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Board Result Priyanshi Rawat topped the high school, scored 500 out of 500 marks

Uttarakhand Board Result: हाईस्कूल में प्रियांशी रावत ने किया टॉप, 500 में से 500 अंक प्राप्त किए

Tue, 30 Apr 2024 12:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Apr 2024 12:44 PM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गए हैं। पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया। रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पौड़ी गढ़वाल की आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Board Result Priyanshi Rawat topped the high school, scored 500 out of 500 marks
Uttarakhand Board Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 2 लाख छात्रों के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूके बोर्ड 10वीं में इस वर्ष 89.14% बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यूके बोर्ड इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ की रहने वाली छात्रा प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। इसके अलावा, रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पौड़ी गढ़वाल की आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन


इतनी फीसदी रहा परीणाम
इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का कुल परीक्षा परिणाम 82.63 फीसदी रहा है। इसमें 78.97% छात्र और 85.96% छात्राएं पास हुई हैं। अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और नैनीताल की कंचन जोशी ने टॉप किया है। कंचन जोशी को इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में से 488 अंक हासिल हुए है। 97.60 प्रतिशत स्कोर रहा है। प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं। कुल प्रतिशल 97.00 फीसदी रहा है। अंशुल दूसरे नंबर पर हैं। जबकि देहरादून के हरीश चंद्र बिजल्वाण और उत्तरकाशी के आयुष अवस्थी तीसरे नंबर के टॉपर रहे। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 9937 रही और कुल 10.79 प्रतिशत है। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 37581 रही और कुल 40.84 प्रतिशत है। जबकि द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 27607 है और कुल 30.00 प्रतिशत है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 226 है और कुल 0.24 प्रतिशत है।

 

हाईस्कूल टॉपर
पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। रावत ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं और कुल 100.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे हैं। जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष ने टॉप किया है। जिन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं।  कुल 99.00 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है।

इतने फीसदी रहा स्कोर, इस जिले ने किया टॉप
उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 10594 रही है और कुल 9.42 प्रतिशत स्कोर रहा। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 31116 रही और कुल 27.68 प्रतिशत स्कोर रहा है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 44320 है और कुल 39.43 प्रतिशत स्कोर है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 14139 है। जिनका स्कोर 12.58 प्रतिशत है। प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2024 में जनपद बागेश्वर कुल 95.42 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed