फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Bar Council verified 500 advocates

उत्तराखंड बार काउंसिल ने किया 500 अधिवक्ताओं का सत्यापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Bar Council verified 500 advocates
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल ने राज्य के 500 अधिवक्ताओं का सत्यापन कर दिया है। उत्तराखंड बार काउंसिल के सचिव ने मंगलवार को बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया सर्टिफिकेट एंड प्लेस ऑफ प्रैक्टिस वेरिफिकेशन नियम 2015 के अनुपालन में सोमवार को प्रशासनिक समिति की बैठक में 500 अधिवक्ताओं की सत्यापन प्राप्त पत्रावलियों की जांच के बाद ‘सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस’ देने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

समिति की बैठक समिति के सदस्य राकेश गुप्ता की अध्यक्षता एवं उत्तराखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजवीर सिंह बिष्ट व सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी की मौजूदगी में हुई। बताया कि इन्हें मिलाकर अब तक 1895 अधिवक्ताओं को ही ‘सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस’ दिया गया है। बताया गया है कि राज्य में कुल मिलाकर 16 हजार से अधिक पंजीकृत अधिवक्ता हैं, जबकि इनमें से 13,500 अधिवक्ताओं के प्रपत्र सत्यापन के लिए भेजे गए हैं। सभी अधिवक्ताओं को राज्य में प्रैक्टिस करने के लिए ‘सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस’ लेना अनिवार्य है। इस प्रकार राज्य के करीब 90 फीसद अधिवक्ताओं के पास प्रैक्टिस करने के लिए जरूरी यह सर्टिफिकेट अभी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed