फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Usman was boycotted by the Muslim community

Nainital News: उस्मान का मुस्लिम समुदाय ने किया बहिष्कार

Tue, 06 May 2025 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Usman was boycotted by the Muslim community
बैठक कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते अंजुमन इस्लामिया के सदर व अन्य- संवाद
नैनीताल। 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान का मुस्लिम समुदाय ने बहिष्कार करने का एलान किया है। अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने प्रेसवार्ता कर इसकी घोषणा की। साथ ही प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की। वहीं कमेटी ने पीड़िता के उपचार और पढ़ाई की भी जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन


मल्लीताल में बालिका से दुष्कर्म की हर ओर निंदा हो रही है। मुस्लिम समुदाय ने घटना की कड़ी निंदा की है। साेमवार को अंजुमन इस्लामिया कमेटी अध्यक्ष शोएब अहमद व अन्य लोगों ने मल्लीताल रजा क्लब में बैठक की। इसमें उन्होंने बालिका के साथ हुई घटना को निंदनीय बताते हुए आरोपी मो. उस्मान को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

शोएब अहमद ने कहा कि बच्ची के साथ हुए कृत्य से मुस्लिम समाज भी उतना ही आक्रोशित है जितना कि शहरों के अन्य लोग। आरोपी ने मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि शांत फिजा वाले नैनीताल का भी नाम खराब किया है। कहा कि पूरा मुस्लिम समाज आरोपी का बहिष्कार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को समाज से बेदखल किया जाता है। आरोपी से मुस्लिम समाज का कोई भी व्यक्ति संबंध नहीं रखेगा। कमेटी की ओर से एलान किया गया कि वह पीड़िता के इलाज की जिम्मेदारी ले रहे हैं। साथ ही पीड़िता के आगे के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उसकी शिक्षा का पूरा खर्च मुस्लिम समाज वहन करेगा।
इस दौरान अंजुमन इस्लामिया कमेटी के उपाध्यक्ष दानिश सिद्दीकी, हारून खान पम्मी, जनरल सेकेटरी हामिद अली, सचिव जमाल अहसान, रईस खान, कासिफ जाफरी, अरसी जमाल शनि, गुलरेज, सुहेल, फारुख सिद्दीकी, इरशाद हुसैन, नसीम अहमद, आसिम गुड्डू, यूसुफ खान, शाहनवाज अहमद, फैसल व समीर मौजूद रहे। संवाद



बाहरी लोगों का सत्यापन करने की मांग की
अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष ने बाहरी क्षेत्रों से आकर शहर का माहौल बिगाड़ने वालों का सत्यापन कराने की मांग की है। कहा कि बाहरी व्यक्ति किसी भी समाज का हो सत्यापन में यदि कोई गलत मिले तो उसे शहर से बाहर किया जाए। उन्होंने शहर के पर्यटन कारोबार को दोबारा पटरी पर लाने के लिए अमन चैन बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed