फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uproar in tehsil over land dispute

Nainital News: भूमि विवाद को लेकर तहसील में हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Uproar in tehsil over land dispute
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत घंघरेटी में लगभग 140 नाली भूमि को लेकर चल रहे विवाद के मामले में मंगलवार को क्षेत्र के किसानों का तहसील में एक अधिकारी से विवाद हो गया। किसानों का आरोप है कि उन्हें सुनवाई की तारीखों की जानकारी नहीं दी जा रही है। इसी बात को लेकर किसान वीडियो बनाने लगे तो तहसील के अधिकारी के विरोध के बाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत घंघरेटी में लगभग 140 नाली भूमि के मामले में मंगलवार को किसान बेतालघाट तहसील पहुंचे। तहसील में एक अधिकारी ने दूसरी पार्टी की गैर-मौजूदगी पर किसानों से अगली तारीख पर आने को कहा। इससे नाराज किसानों की ओर से वीडियो बनाए जाने पर अधिकारी और किसानों में तीखी बहस हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि विवादित 140 नाली में से मात्र 30 नाली भूमि की ही रजिस्ट्री हुई है। शेष भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। किसानों का आरोप है कि अधिकारी की मिलीभगत से बाहरी बिल्डर को फायदा पहुंचाया गया, उन्हें सुनवाई की तिथियों की उचित जानकारी नहीं दी जा रही है। क्षेत्र के किसान शंकर फुलारा, चंदन बिष्ट और मनोज बिष्ट ने कहा कि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। तहसीलदार नेहा टम्टा ने बताया कि दाखिल से जुड़े मामले को लेकर बहस जरूर हुई थी लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed